{"_id":"5c99336cbdec221468051e65","slug":"51553544044-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जि कंपनी व दुकानों से कैश लेकर बैंक में जमा कराने वाले युवक से लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जि कंपनी व दुकानों से कैश लेकर बैंक में जमा कराने वाले युवक से लूट का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में कैश जमा करवाने जा रहे युवक से लूटपाट की कोशिश, किया हवाई फायर
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। कुंडली स्थित पारकर माल के पास निजी कंपनी व दुकानों से कैश लेकर उसे बैंक में जमा कराने वाले युवक के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया। युवक ने कैश नहीं दिया तो युवकों ने फायर भी कर दिया। बाद में युवक फरार हो गए। हालांकि पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि अगर कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
सुनील नाम के युवक ने बताया कि वह कुंडली क्षेत्र में कंपनियों व दुकानों से कैश लेकर उसे बैंक में जमा कराता है। वह एक निजी कंपनी से जुड़कर यह काम करता है। सुनील ने बताया कि वह सोमवार दोपहर को वह पारकर माल से कैश लेकर एक अन्य दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवा दो युवकों ने उसकी बाइक को गिराने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो एक युवक ने उसकी गर्दन के पास कमीज को पकड़ लिया। युवकों ने उससे नकदी देने की मांग की। उसने विरोध जताते हुए अपने हेलमेट को उतारा तो उसकी कमीज युवक ने छोड़ दी। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर पैसे देने की बात कही। जिस पर वह विरोध जताते हुए वहां से मॉल की तरफ गया। सुनील का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने फायर भी किया। गनीमत रही कि वह बच गया। लोगों को देखकर दोनों बाइक सवार भाग गए। सुनील ने बताया कि उसके पास बैग में करीब साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी थी। हालांकि सुनील ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत नहीं दी।
युवक के साथ हुई वारदात के बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत लेकर आता है तो तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।