{"_id":"5c743fc5bdec22270f4fdbe5","slug":"51551122373-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में घायल ने दिल्ली अस्पताल में तोड़ा दम
-नमस्ते चौक के पास हादसे में हुआ था घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। शहर के नमस्ते चौक पर सड़क हादसे में घायल हुए युवक की दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गन्नौर के हनुमान नगर का रहने वाला सचिन अपनी बाइक पर सवार होकर 20 फरवरी को किसी काम से गन्नौर शहर में जा रहा था। जब वह नमस्ते चौक पर पहुंचा था तो उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा घायल हो गया। उसे जब मामले का पता लगा तो वह अपने बेटे को खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया था। वहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में वैंटीलेटर खाली नहीं होने के चलते वह अपने बेटे को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में ले गया था। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गन्नौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सचिन के पिता रणबीर के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।