फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 thousand prize crook arrested in Sonipat of Haryana

सोनीपत: चार राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना 50 हजार का इनामी रामबीर गिरफ्तार, 120 वारदात कुबूली 

Thu, 27 Jan 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 10:18 PM IST
सार

आरोपी पर सौ से ज्यादा एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर ठगी करने का आरोप है। आरोपी चीन से आधुनिक मशीन मंगवाकर क्लोनिंग का खेल करता था। साथ ही पैतृक गांव झज्जर के बहराना में हत्या व हत्या के प्रयास का आरोप है। हरियाणा के साथ ही उत्तराखंड, राजस्थान व दिल्ली में कई वारदात कर चुका है।

विज्ञापन
50 thousand prize crook arrested in Sonipat of Haryana
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी रामबीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने चार राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात रामबीर को गिरफ्तार किया है। झज्जर के गांव बहराना का रहने वाला रामबीर अपने गांव के युवक की हत्या व दो अन्य पर जानलेवा हमला करने के साथ ही धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत गैंगस्टर एक्ट के 120 मामलों में नामजद रहा है।

विज्ञापन


यह फेहरिस्त लंबी हो सकती है। आरोपी पर 50 हजार का इनाम था। एसटीएफ आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। आरोपी चीन से आधुनिक मशीन मंगवाकर एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करता था। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश देशवाल ने गुरुवार रात करीब आठ बजे पत्रकारों से बातचीत में बताया कि झज्जर के गांव बहराना में 5 सितंबर, 2021 को शराब ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी का एक साथी ठेके में साझीदार बनना चाहता था। साथ ही सरपंच के चुनाव को लेकर भी उनका झगड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के इस मामले में रामबीर को भी नामजद किया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। डीजीपी ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को सोनीपत के गांव कटवाल के पास से वीरवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। 

अन्य साथियों संग की थी वारदात 5 सितंबर 2021 को गांव बहराना में शराब ठेकेदार प्रवीण कुमार उर्फ बोडू की कार को करीब 14 हमलावरों ने घेर लिया था। वह तीन कारों में सवार होकर आए थे। उन्होंने प्रवीण की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। कई गोलियां लगने से शराब ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। रामभगत ने बताया था कि उसके बेटे प्रवीण के पास बहराना, डीघल, दुजाना और अन्य स्थानों पर शराब के ठेके थे। आरोपी प्रदीप उर्फ धौला उससे शराब के ठेकों में बिना रुपये दिए साझेदारी मांग रहा था। इनकार करने पर उसने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण की हत्या कर दी।

मुख्य आरोपी प्रदीप के साथ में बरहाना गांव का रहने वाला रामबीर भी था। इस मामले में इनाम रखा गया था।  100 अन्य मामले भी मिल सकते हैं आरोपी पर रामवीर अंतरराज्यीय गैंगस्टर है। उस पर हरियाणा के साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में 120 मुकदमे दर्ज हैं।

उसके खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या, छेड़छाड़, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र अधिनियम, वाहन चोरी, शराब तस्करी, डकैती, पुलिस मुठभेड़ और धोखाधड़ी से वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों की पुलिस लगी हुई थी। एसटीएफ अभी यह पता लगा रही है कि वह कितने अन्य मामलों में वांछित था। एसटीएफ के पास 120 मामलों की एफआईआर सामने आ चुकी हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि करीब 100 अन्य मामले भी मिल सकते हैं।   

उत्तराखंड में कर चुका सबसे अधिक वारदात 

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड क्षेत्र में सबसे अधिक वारदात करने का पता लगा है। अकेले उत्तराखंड के देहरादून स्थित नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी 70 मामलों में नामजद है। जिसमें सभी मामले एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर बैंक खाते से पैसे निकालने के मामले दर्ज हैं। साथ ही देहरादून के रायपुर थाने में 19, भरतपुर (राजस्थान) में 10 मामले दर्ज हैं। झज्जर में हत्या के साथ ही बहादुरगढ़ में धोखाधड़ी व चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने एसटीएफ से पूछताछ में बताया है कि वह एटीएफ कार्ड की क्लोनिंग के लिए चीन से मशीन मंगवाता था। वहां से लाखों रुपये खर्च की अत्याधुनिक मशीन मंगवाने के बाद उससे एटीएम के क्लोन तैयार कर ठगी करता था। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी कई वारदात कर चुका है, जिसके बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। 

चार राज्यों में आपराधिक वारदात को अंजाम देने वाले शातिर रामबीर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 120 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिल चुकी है। साथ ही अन्य राज्यों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे कई बड़ी वारदात की जानकारी जुटाई जाएगी। - इंस्पेक्टर सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed