फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव

Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मतदान को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पथराव
सोनीपत। गांव सलीमसर माजरा में मतदान के दौरान अलग-अलग पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। हमले में एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गांव सलीमपुर माजरा निवासी कुलदीप ने बताया कि वह परिवार के साथ वोट डालने के लिए गया था। वह इनेलो पार्टी का समर्थक है। उसने बताया कि मतदान के दौरान वह बूथ पर खड़ा हो गया। उसने बताया कि उसने देखा कि दूसरे पक्ष के लोग पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करा रहे हैं। उसने वहां खड़े पुलिस कर्मी से ऐसा कराने से रोकने को कहा तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बीच दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने उसे व उसके भाई संदीप को घेर लिया। उन्होंने उनके साथ मारपीट कर दी। हमले में सुरेंद्र व जसमेर भी घायल हो गए। उन्हें लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान पथराव भी किया गया। सिर में पत्थर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उन्हें हमलावरों से बचाया। पुलिस वहां तमाशबीन बनी रही। घायल अवस्था में परिजनों ने कुलदीप व अन्य को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। कुलदीप का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी चेन गुम हो गई और जेब से 50 हजार रुपये भी निकल गए। युवक ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष से दो युवक चोटिल हुए है। हालांकि उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपियों की मदद का आरोप लगाया
कुलदीप का आरोप है कि मतदान के दौरान पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान के दौरान वहां पुलिस कर्मी भी दूसरे पक्ष की मदद कर रहा था। दूसरे पक्ष के लोग मतदाताओं के साथ जाकर मतदान करा रहे थे। उसके विरोध करने पर पुलिस कर्मी ने कार्रवाई करने की बजाय उसे ही शांत रहने को कहा। पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। बाद में मारपीट के दौरान भी पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंयापुर में दूसरे बूथ पर गया एजेंट तो हाथापाई हुई
गांव बैंयापुर में चुनाव को लेकर दो बूथ बनाए गए थे। जिसमें एक बूथ से एक पार्टी का एजेंट दूसरे बूथ पर चला गया। वहां पर दूसरी पार्टी का एजेंट बैठा था। जिसने इसका विरोध कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले का शांत किया। पुलिस ने एजेंट को उसके बूथ पर भेज दिया। इस बारे में किसी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed