फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रोफेसर को झांसे में लेकर कार के अंदर से लैपटाप व दो मोबाइल उड़ाए

प्रोफेसर को झांसे में लेकर कार के अंदर से लैपटाप व दो मोबाइल उड़ाए

Sat, 27 Apr 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर को झांसे में लेकर कार के अंदर से लैपटाप व दो मोबाइल उड़ाए
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर में खरीदारी करने आई विवि की प्रोफेसर को झांसे में लेकर युवक ने उनकी कार के अंदर से लैपटॉप व दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। बाद में युवक फरार हो गया। प्रोफेसर जब गाड़ी लेकर आगे गईं तो चोरी का पता लगा। जिस पर उन्होंने सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के सेक्टर-3 की रहने वाली ज्योति ने बताया वह जगदीशपुर स्थित विवि में प्रोफेसर हैं। वह अपनी कार से वीरवार को कच्चे क्वार्टर मार्केट में खरीददारी के लिए आई थीं। वह मार्केट में खरीददारी कर जब वापस लौट रही थीं तो इसी दौरान एक युवक ने उनसे कहा कि कार से तेल निकल रहा है। जिस पर वह कार से उतरकर बोनट खोलकर जांच करने लगीं। उसे किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली। जिस पर वह कार में सवार होकर विवि जाने लगीं। इसी बीच उसने देखा कि कार के अंदर रखा उसका लैपटॉप व दो मोबाइल फोन गायब हैं। उसे समझते देर न लगी कि युवक ने उसे झांसे में लेकर उसकी गाड़ी के अंदर से चोरी की है। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। प्रोफेसर के बयान पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खरीददारी करने आई प्रोफेसर की कार से लैपटॉप व दो मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रोफेसर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवमुनि, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed