फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आढ़ती ने करनाल सेलर मिल के तीन मालिकों पर दर्ज कराया 5.23 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

आढ़ती ने करनाल सेलर मिल के तीन मालिकों पर दर्ज कराया 5.23 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला

Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती ने करनाल सेलर मिल के तीन मालिकों पर दर्ज कराया 5.23 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। शहर के जींद मार्ग स्थित नई अनाज मंडी निवासी एक महिला आढ़ती ने पुलिस को शिकायत देकर तीन सेलर मिल मालिकों पर 5 करोड़ 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही है। पुलिस ने महिला आढ़ती के बयान पर करनाल के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जींद मार्ग स्थित अनाज मंडी में दुकान संख्या 65 की संचालिका राजबाला ने पुलिस को बताया कि करनाल के सेक्टर 8 निवासी अजय व विजय निसिंग में चावल मिल चलाते हैं। करनाल के गांव निसिंग निवासी सुभाष के माध्यम से उनसे खरीद की गई थी। वर्ष 2014-15 में उनके माध्यम से मिल ने करीब 5 करोड़ 23 लाख रुपये का धान किसानों से खरीदा था। लेकिन धान खरीदने के बाद पैसे नहीं दिए गए। बार-बार कहने पर जल्द पेमेंट देने की बात कही गई, लेकिन वह पिछले तीन साल से पंचायत व अन्य माध्यम से पैसे लेने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। राजबाला ने आरोप लगाया कि उसके बाद सुभाष उन्हें आश्वासन देता रहा कि जल्द उनके पैसे का भुगतान कराया जाएगा। लेकिन कुछ दिन पहले जब पैसे की मांग की तो अजय व विजय के साथ सुभाष ने पैसे देने से मना कर दिया। साथ ही पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दे दी। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला राजबाला के बयान पर मिल मालिक अजय व विजय तथा निसिंग निवासी सुभाष के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, चौकी प्रभारी, देवीनगर, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed