फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोहाना रोड पर फिर तोड़ा चोरों ने एटीएम, निकाल ले गए नकदी

गोहाना रोड पर फिर तोड़ा चोरों ने एटीएम, निकाल ले गए नकदी

Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गोहाना रोड पर फिर तोड़ा चोरों ने एटीएम, निकाल ले गए नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के गोहाना रोड स्थित एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर चोर नकदी निकाल कर ले गए। एटीएम में पैसे डालने वाली कंपनी हिताची के लीगल एडवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। दशहरा की छुट्टी के चलते अभी यह भी पता नहीं लग सका है कि एटीएम में कितनी नकदी थी। चोरों ने एटीएम मशीन को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी की यह 10 दिन मेें दूसरी वारदात है।
हिताची पेमेंट कंपनी के लीगल एडवाइजर आनंद प्रकाश एंड एसोशिएट के अधिवक्ता विनय छिक्कारा ने ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी बैंकों के एटीएम में राशि डालती है। गोहाना रोड पर नवीन वाटिका के पास एक्सिस बैंक का एटीएम लगा है। जिसमें उनकी कंपनी पैसे डालती है। उन्हें पता लगा कि 17-18 अक्तूबर को एटीएम तोड़कर चोर नकदी निकाल कर ले गए हैं। जिस पर उसने जांच के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि एटीएम में कितनी धनराशि थी। राशि के बारे में कंपनी अधिकारियों को लिखा गया है। छुट्टी होने के चलते राशि की जानकारी व सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज का इंतजार कर रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि एटीएम में लगे सीसीटीवी के साथ मशीन में लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगी गई है। संबंधित कंपनी के अधिवक्ता का कहना है कि इसके लिए अधिकारियों को लिख दिया गया है। हालांकि दशहरा की छुट्टी होने के चलते इसमें कुछ समय लग सकता है। फुटेज मिलने के बाद ही चोरों के बारे में पुलिस को ठोस सुराग मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन पहले एक्सिस बैंक के दो एटीएम तोड़कर पांच लाख ले गए थे चोर
एक्सिस बैंक के एटीएम लगातार चोरों के निशाने पर हैं। गोहाना रोड पर जहां एटीएम से नकदी चोरी की वारदात हुई है उसी रोड पर 10 दिन पहले चोरी की घटना हुई थी। चोर 8 अक्तूबर को दो एटीएम तोड़कर पांच लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। अभी तक वह मामला सुलझ नहीं पाया है कि अब दूसरे एटीएम में नकदी चोरी हो गई।

सोनीपत में पहले भी हो चुकी एटीएम में चोरी की वारदात
सोनीपत में पहले भी एटीएम चोरी की वारदात हो चुकी हैं। चोर वर्ष 2016 में गांव धतूरी स्थित एटीएम से 7 लाख 71 हजार रुपये ले गए थे। वर्ष 2016 में ही राई के पास पीएनबी का एटीएम ले जाने की कोशिश की थी। गोहाना के बुसाना गांव में कार्पोरेशन बैंक के एटीएम से करीब 13.75 लाख रुपये निकाले गए थे। बिधल गांव के ओबीसी बैंक के एटीएम से 1.16 लाख, निजामपुर गांव के ओबीसी एटीएम से 2.13 लाख और घड़वाल गांव के स्टेट बैंक आफ पटियाला के 5.86 लाख रुपए चोरी हो चुके हैं।


वर्जन
एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के अधिवक्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पता नहीं लग सका है कि कितनी राशि चोरी की गई है। साथ ही कंपनी की तरफ से कितनी नकदी चोरी हुई है इसकी जानकारी भी नहीं दी गई है।
-वपेंद्र कुमार, एएसआई जांच अधिकारी, कोर्ट कांप्लेक्स सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed