{"_id":"5ae4c8274f1c1b65098b6cee","slug":"41524942887-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए ठेका कर्मी ही निकले लोहे के जाल चुराने वाले चोर, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हटाए गए ठेका कर्मी ही निकले लोहे के जाल चुराने वाले चोर, गिरफ्तार
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हटाए गए दो सफाई कर्मियों ने चुराए थे लोहे के जाल, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के वार्ड 7 में स्थित गुड़ मंडी से नालियों में लगाए गए चैंबरों के ऊपर लगे लोहे के जालों को चोरी करने वाले ठेके से हटाए गए सफाई कर्मी ही निकले। पुलिस ने तहसील मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए जाल भी बरामद कर लिए है और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस को कामयाबी सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद होने से मिल पाई।
नप के ईओ अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गुड़ मंडी से चैंबर के ऊपर डाले गए लोहे के 8 जालों को चोरी कर लिया है। चोर रेहड़ी में जालों को डालकर लेकर गए है। पुलिस ने जांच करते हुए मामले में सीसीटीवी फुटेज की मदद लेकर तहसील रोड से देवीनगर निवासी विक्की व मुकेश को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ही चोर पहले नगर परिषद में ठेके पर सफाई कर्मी का काम करते थे तो नौकरी चले जाने के बाद गुजर बसर करने का उनके पास कोई साधन नहीं बचा था, जिसके लिए उन्होंने नप की ओर से नालियों पर लगाए लोहे के 8 जालों को चोरी कर लिया। पुलिस ने चार जाल रोहतक व चार शहर से बरामद कर लिए है।