फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रॉपर्टी डीलर को आत्मदाह के लिए विवश करने का आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी डीलर को आत्मदाह के लिए विवश करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर को आत्मदाह के लिए विवश करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रॉपर्टी डीलर को आत्मदाह के लिए विवश करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव नांगल कलां में टीडीआई के पास प्रॉपर्टी डीलर को खेत में आत्मदाह करने के लिए विवश करने के आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-11 का रहने वाला विकास बंसल है। आरोपी ने पीड़ित से 35 लाख रुपये उधार ले रखे थे। वह उन्हें रकम नहीं लौटा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
दिल्ली के रोहिणी स्थित सेक्टर-16 निवासी मनीष सरदाना प्रापर्टी डीलर और फाइनेंस का काम करते थे। उनका प्रॉपर्टी डीलर और फाइनेंसर राजीव भसीन, विकास बंसल, जोगेंद्र, सुंदर और कुछ अन्य के साथ लेनदेन था। आरोप था कि इन आरोपियों के पास उसके कुछ पैसे फंसे थे। बार-बार कहने के बावजूद उसके पैसे नहीं लौटा रहे थे। वहीं मनीष को लेनदार लगातार परेशान कर रहे थे। इससे तंग आकर मनीष ने 20 मार्च, 2016 को दोपहर सड़क पर अपनी कार खड़ी कर खेत में जाकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। उसे जलता देखकर पास ही काम कर रहे मजदूरों ने आग पर काबू पाया था। हालांकि इस दौरान मनीष बुरी तरह झुलस चुका था। उसे तुरंत नरेला, दिल्ली स्थित राजा हरिश्चंद्र हास्पिटल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुंडली थाना पुलिस ने मनीष की कार से सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें उसने राजीव भसीन, विकास बंसल, जोगेंद्र, सुंदर और कुछ अन्य पर उसकी नकदी नहीं लौटाने का आरोप लगाया था। उन्होंने सुसाइड नोट पर उन्हें आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष की पत्नी संगीता ने उनके घर से भी एक सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें भी आरोपियों ही जिम्मेदार ठहराया गया था। मामले में एसआई देवी सिंह की टीम ने आरोपी विकास बंसल निवासी रोहिणी सेक्टर-11, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मनीष से 35 लाख रुपये उधार लेने का आरोप था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे नकदी को बरामद किया जा सके।

वर्जन
प्रॉपर्टी डीलर व फाइनेंसर मनीष को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उसके कब्जे से 35 लाख रुपये की नकदी बरामद की जा सके।
-देवी सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed