फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला की हत्या के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, रोशनदान की ग्रिल पर लटका मिला शव

महिला की हत्या के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, रोशनदान की ग्रिल पर लटका मिला शव

Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
महिला की हत्या के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, रोशनदान की ग्रिल पर लटका मिला शव
महिला की हत्या के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर दी जान, रोशनदान की ग्रिल पर लटका मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद व्यक्ति ने बैरक नंबर पांच के बाथरूम की खिड़की में कपड़े से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख मामले की सूचना जेल अधिकारियों को दी गई। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पूरी कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी सर्वप्रीत कौर की निगरानी में की गई। व्यक्ति पर घर के बाहर कचरा डालने को लेकर हुए विवाद में महिला की हत्या करने का आरोप था।
खानपुर निवासी सुरेंद्र (43) गांव की एक महिला की हत्या व अन्य पर जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद था। रविवार की तड़के सवा पांच बजे जेल कर्मचारी बैरक नंबर पांच-ए में पहुंचे तो सुरेंद्र को बैरक में न पाकर इधर-उधर ढूंढा गया। वहीं, बैरक में बाथरूम में जाकर जांच की तो वहां पर सुरेंद्र रोशनदान की लोहे की ग्रिल में कपड़े से बनाए गए फंदे पर लटका हुआ था। जिस पर मामले की सूचना तुरंत जेल उप अधीक्षक रामचंद्र को दी गई। उन्होंने मौके पर जाकर जांच के बाद पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद कोर्ट काम्पलेक्स चौकी से प्रभारी फूलकंवार व एएसआई विपेंद्र टीम समेत मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले में कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी सर्वप्रीत कौर की निगरानी में की गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज था हत्या का मामला
खानपुर निवासी कृष्ण ने 25 दिसंबर 2018 को सुरेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि सुरेंद्र ने उसके घर के आगे कूड़ा डाल दिया था। जब इस बात पर उसकी पत्नी कमलेश ने एतराज जताया तो सुरेंद्र ने उसकी पत्नी से झगड़ा कर दिया था। मौके पर सुरेंद्र की पत्नी और अन्य दूसरे परिजन भी आ गए थे। सुरेंद्र ने अपनी जेब से चाकू निकाला और कमलेश की छाती में घोंप दिया था। कमलेश को बचाने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसके भाई जयभगवान और एक अन्य ग्रामीण पर भी हमला कर दिया था। तीनों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 29 दिसंबर, 2018 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे 30 दिसंबर को जेल में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से कहा था- ‘छोटी सी घटना ने जीवन बर्बाद कर दिया’
सुरेंद्र के पिता भीम सिंह ने सामान्य अस्पताल में बताया कि शनिवार को वह अपने भतीजे के साथ जेल में सुरेंद्र से मिलने गया था। बेटे ने कहा था कि छोटी सी घटना ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। उसका बेटा सुरेंद्र खानपुर, मेडिकल में बतौर क्लर्क कार्यरत था।

रात को खाया था खाना, दूध भी पीया
जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि बंदी सुरेंद्र का व्यवहार ठीक था। उसने एक दिन पहले ही अपने पिता व चचेरे भाई से मुलाकात की थी। उसने शनिवार रात को खाना खाने के बाद दूध भी पीया था। उसके बावजूद उसने सुबह फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed