फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों व सीआईए-2 के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में लगी गोली, तीन को दबोचा

लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों व सीआईए-2 के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में लगी गोली, तीन को दबोचा

Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों व सीआईए-2 के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में लगी गोली, तीन को दबोचा
लूट का षड्यंत्र रच रहे बदमाशों और सीआईए-2 के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को पैर में लगी गोली, तीन को दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गन्नौर। जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर के पास स्थित चिरस्मी मोड़ पर मुठभेड़ के बाद सीआईए-2 की टीम ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, लूट का षड्यंत्र रचने व अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव गुमड़ निवासी दीपक पुत्र आजाद सिंह व राहुल तथा चिरस्मी निवासी दीपक पुत्र कृष्ण व मुकेश उर्फ रोनाल्डो हैं। पुलिस की गोली लगने से घायल गुमड़ निवासी दीपक को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में दाखिल कराया गया है।
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ ने बताया कि उनकी टीम रविवार रात करीब ढाई बजे गन्नौर के पास गश्त कर रही थी। टीम में उनके साथ एसआई कुलदीप सिंह, एएसआई जितेंद्र, मुख्य सिपाही हनीफ, सिपाही अमित व प्रदीप थे। जब वह जीटी रोड गन्नौर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पता लगा कि चिरस्मी मोड़ के पास कुछ बदमाश हथियार लेकर राहगीरों को लूटने का षड्यंत्र बना रहे है। जिस पर इंस्पेक्टर अजय व एसआई कुलदीप के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। एक टीम गन्नौर फ्लाईओवर की तरफ से भेजी गई और दूसरी टीम को दूसरी तरफ से भेजा गया। टीम जब चिरस्मी मोड़ पर पहुंची तो आरोपियों को घेरकर उन्हें सरेंडर करने को कहा गया। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने सीधे दो फायर पुलिस टीम की तरफ कर दिए। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली गुमड़ के दीपक के घुटने के पास जा लगी। बाद में पुलिस ने दो अन्य हवाई फायर करते हुए चारों को काबू कर लिया। उन्होंने अपनी पहचान दीपक, राहुल, दीपक व मुकेश के रूप में दी। गोली गुमड़ के दीपक को लगी। उसे पुलिस ने तुरंत अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, खानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये हथियार किए बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल, छह कारतूस, टॉर्च, डंडा व बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में रहे हैं नामजद
आरोपी दीपक गुमड़ :
-वर्ष 2015 में थाना गन्नौर में छेड़छाड़ का मामला दर्ज
-वर्ष 2016 में थाना गन्नौर में लड़ाई-झगड़े का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में लूट का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर मे लूट का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में हत्या प्रयास का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में अवैध हथियार का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में अवैध हथियार के दो अन्य मामलों में नामजद रहा।
आरोपी राहुल गुमड़ :
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में अवैध हथियार रखने के मामले में काबू किया।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में लूट का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में लूट के मामले में आरोपी है।
-वर्ष 2017 में थाना गन्नौर में दर्ज एक हत्या प्रयास की घटना मे संलिप्त रहा है।
आरोपी मुकेश :
-वर्ष 2016 में थाना गन्नौर में गिरोहबंदी का मामला दर्ज हुआ।
-वर्ष 2016 में थाना गन्नौर में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ।
आरोपी दीपक चिरस्मी
- वर्ष 2016 में थाना जीआरपी सोनीपत में मोबाइल फोन छीनने के मामले में नामजद रहा।
राहुल और दीपक गुमड़ ने वारदात की कबूल
पुलिस के हत्थे चढ़े राहुल व दीपक गुमड़ ने 20 अगस्त को भट्ठा संचालक गांधी नगर गन्नौर निवासी राजपाल का अपहरण व लूटपाट में शामिल होना कबूला है। उसके दो साथियों को पहले ही पुलिस काबू कर चुकी है। साथ ही चार दिन पहले पिपलीखेड़ा में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में भी दीपक व राहुल ने शामिल होना कबूला है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले बीएसटी गन्नौर के पास से 20 हजार रुपये की नकदी लूट की वारदात में शामिल होने का भी कबूल किया है। पुलिस के सामने दोनों ने दो बाइक चोरी की वारदात भी कबूल की है।

मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को काबू किया है। एक बदमाश गोली लगने से घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं। पांच अन्य वारदातों में संलिप्तता का पता लगा है।
अजय धनखड़, प्रभारी, सीआईए-2 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed