फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बहालगढ़ चौक पर धूम्रपान कर रहे नौ के कटे चालान

बहालगढ़ चौक पर धूम्रपान कर रहे नौ के कटे चालान

Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ चौक पर धूम्रपान कर रहे नौ के कटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो,
विज्ञापन

राई। सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत राई थाना प्रभारी ऋषिकांत की टीम ने बहालगढ़ चौक पर नौ लोगों के चालान किए। उन्हें आगे सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान नहीं करने की चेतावनी देने के साथ ही जागरूक भी किया गया।

ऋषिकांत ने बताया कि धूम्रपान के चलते युवा पीढ़ी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आ रही है। इसे लेकर एसएसपी सतेंद्र गुप्ता ने विशेष निर्देश किया था कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के लिए बनाए गए कोटपा एक्ट में हो तेजी से कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इसके तहत नौ लोगों के चालान किए गए है। साथ ही लोगों को बताया गया कि तंबाकू व उसके उत्पाद कितने खतरनाक है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाओं के आस-पास सौ गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है। अगर कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। धूम्रपान करने वालों से 200-200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बहालगढ़ चौकी प्रभारी सुरेश हुड्डा भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed