फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ 12 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ 12 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सहित पांच के खिलाफ 12 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना(सोनीपत)।
भाजपा नेता ठेकेदार जयसिंह व अन्य पर कंपनी के एक प्रतिनिधि ने धोखाधड़ी कर कंपनी का पैसा किसी अन्य कंपनी को ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। उसने सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार नाम के व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि भाजपा नेता ठेकेदार जयसिंह की कंपनी वीएनएस प्रा. लि. ने खनन का ठेका लिया था। जिसके लिए कंपनी द्वारा खनन विभाग को 12 करोड़ 76 लाख रुपये की राशि जारी की थी। बाद में सरकार ने ठेका रद कर दिया तथा खनन विभाग ने जमा कराई गई राशि वापस लौटा दी। शिकायकर्ता का आरोप है कि ठेकेदार जयसिंह व उसके बेटे नरेंद्र ने वह राशि गलत तरीके से दूसरी कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दी। जबकि उस कंपनी में अन्य हिस्सेदार भी शामिल थे, जिन्हे पैसा मिलना चाहिए था।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी, कुलदीप देशवाल ने बताया कि मुकेश कुमार की शिकायत पर कंपनी के निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। यह आर्थिकअपराध की श्रेणी में आता है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट में जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed