फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रेलवे में नौकरी के नाम पर 5 युवकों से 25 लाख रुपये हड़पे, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

रेलवे में नौकरी के नाम पर 5 युवकों से 25 लाख रुपये हड़पे, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर 5 युवकों से 25 लाख रुपये हड़पे, तीन के खिलाफ मामला दर्ज
गोहाना। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पानीपत जिले के जौरासी गांव के तीन भाईयों ने एक आढ़ती के माध्यम से पांच युवकों के 25 लाख रुपये ऐंठ लिए। आढ़ती के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जींद रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 226 पर रहने वाले संदीप ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर पानीपत जिला के जौरासी गांव के रहने वाले तीन सगे भाईयों पर 25 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पानीपत जिले गांव जौरासी के तीन सगे भाईयों सोनू, हरीश व रामनिवास का उनके पास आना जाना था। बातचीत में उन्होंने कहा कि रेलवे में भर्ती के लिए कोई उम्मीदवार हो तो वे नौकरी लगवा सकते हैं। उनके पास कोई पक्का प्रबंध है। संदीप ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसने आरोपियों को बलकार, सुमित, नवीन व सतीश निवासी गोहाना व विनोद नवासी बनवासा के नाम पर 25 लाख रुपये दे दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि न तो उन पांचों की नौकरी लगी और न ही उन्होंने पैसा वापस किया। जब उन्होंने बार-बार पैसे वापिस देने के लिए दबाव डाला तो आरोपियों ने 24अप्रैल को 19 लाख रुपये का एक चेक दे दिया। जो उन्होंनेे गोहाना की एक्सिस बैंक की शाखा में लगाया। आरोपियों के खाते में पैसा न होने के कारण उनका चेक बाउंस हो गया। जब उन्होंने दोबारा पैसा मांगा तो जान से मारने की धमकी देते हुए पैसा देने सेे मना कर दिया।
विज्ञापन

छानबीन के बाद होगी सख्त कार्रवाई
अनाज मंडी निवासी संदीप के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन के लिए देवीपुरा चौकी इंचार्ज जलजीत को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजीव देशवाल, डीएसपी गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed