फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पहले कार को टक्कर मारी, फिर राड से हमला कर

पहले कार को टक्कर मारी, फिर राड से हमला कर

Mon, 25 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
पहले कार को टक्कर मारी, फिर राड से हमला कर
पहले कार को टक्कर मारी, फिर रॉड से हमला कर 83 हजार और एटीएम लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। गांव बिंधरौली के पास कार सवार तीन युवकों ने पहले एक युवक की कार को टक्कर मार दी। बाद में उसे ही रॉड से मारना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उससे 83 हजार रुपये व एटीएम भी छीन लिया। हमले में युवक के दांत टूटने के साथ ही उसकी कार को भी रॉड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रोहट निवासी योगेंद्र ने बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह शनिवार देर शाम अपनी बहन स्वाति व उसके तीन माह के बच्चे का गंगाराम अस्पताल में चेकअप कराके दिल्ली से कार से गांव रोहट आ रहा था। जब वह बिंधरौली गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार को एक अन्य कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उसने अपनी कार को रोक दिया। उसकी कार के रोकते ही दूसरी कार से तीन युवक नीचे उतरे। वह हाथ में रॉड व डंडा लिए थे। तीनों युवक बिंधरौली के रहने वाले मनोज, लक्ष्य व सागर थे। उन्होंने पास आते ही उसे मारना शुरू कर दिया। रॉड से उसके सिर व मुंह पर चोट मारी। हमले उसके दांत भी टूट गए। बाद में उन्होंने उसकी गाड़ी को रॉड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं सागर ने उसकी जेब से 8500 रुपये से भरा पर्स निकाल लिया। पर्स में एटीएम कार्ड व अन्य कागजात भी थे। मनोज व लक्ष्य ने उसकी जेब से 75 हजार रुपये की नकदी निकाल ले गए। उसकी बहन के चिल्लाने पर आसपास के लोग आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले के कारण योगेंद्र बेसुध हो गया। राहगीरों ने योगेंद्र को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने रविवार को योगेंद्र के बयान पर लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

---
बहन के साथ अस्पताल से लौट रहे युवक की कार को टक्कर मारने के बाद तीन युवकों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया। साथ ही उससे पैसे व एटीएम भी छीन ले गए। उन्होंने युवक पर राड से हमला कर उसे घायल भी कर दिया। मामला दर्ज कर हमलावरों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, चौकी प्रभारी, बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed