फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुंडली में शराब गोदाम से ठेकेदार के कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 25.15 लाख लूटे

कुंडली में शराब गोदाम से ठेकेदार के कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 25.15 लाख लूटे

Sun, 10 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कुंडली में शराब गोदाम से ठेकेदार के कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 25.15 लाख लूटे
कुंडली में शराब गोदाम से ठेकेदार के कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर 25.15 लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली/सोनीपत। कुंडली-जांटी मार्ग पर एल-13 शराब गोदाम से बदमाश शुक्रवार रात को कारिंदे का अपहरण कर गन प्वाइंट पर 25.15 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए चार बदमाशों ने कैशियर व एक अन्य को बाहरी कमरे में बंद करने के बाद अन्य करीब सात कर्मियों को पिस्तौल दिखाकर खड़ा रखकर वारदात को अंजाम दिया। अपहृत कारिंदे को बदमाशों ने गांव जांटी कलां के पास गाड़ी से उतार दिया और वहां से फरार हो गए। गोदाम पर पहुंचे दो बदमाश वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस ने ठेकेदार के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बढ़खालसा के रहने वाले शराब ठेकेदार मदन सिंह ने कुंडली में जांटी रोड पर एल-13 शराब का गोदाम बना रखा है। यहां से आसपास के ठेकों पर शराब की सप्लाई की जाती है और वहां कैश भी इकट्ठा किया जाता है। मदन शुक्रवार को गोदाम के अंदर बने कमरे में सो रहा था। वहीं गोदाम के गेट के पास बने कमरे में यूपी के जिला मैनपुरी के गांव नंगला का रहने वाला कैशियर भगत सिंह व एक अन्य मौजूद थे। अन्य कर्मी अंदर के कमरों में मौजूद थे। वहां रात करीब डेढ़ बजे क्रेटा गाड़ी में सवार चार युवक पहुंचे। उनमें से दो युवक अंदर चले गए। उन्होंने शराब खरीदने के बहाने कारिंदे नेपाल के रहने वाले गोलू से दरवाजा खुलवाया। उसके दरवाजा खोलने पर वह उसे गाड़ी की तरफ ले गए और उसे क्रेटा गाड़ी में बंधक बना लिया। उसके बाद में दो युवक आए और गेट के पास बने कमरे में कैशियर भगत सिंह व एक अन्य को गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख रुपये की नकदी लूट ली। बाद में उनके कमरे का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद दोनों बदमाश अंदर कैश एकत्रित करने वाले कमरे में पहुंचे और वहां मौजूद करीब सात कर्मियों को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। एक बदमाश ने वहां से करीब 20 लाख 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में बदमाशों ने उनके साथी कर्मी को गाड़ी में बंधक बनाने के बारे में बताया और कहा कि शोर मचाने पर उनके साथी को मार देंगे। वहां से लूट करने के बाद कर्मी को साथ लेकर बदमाश वहां से फरार हो गए। कर्मियों ने मामले से अंदर सो रहे शराब ठेकेदार मदन को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने कैशियर व उसके साथी को बाहर निकाला। साथ ही कुंडली पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसे गोलू जांटी गांव के पास मिला, जिसे बदमाश वहां छोड़कर फरार हो गए थे। उसने बताया कि बदमाश जांटी की तरफ भागे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। वहां पहुंचे दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। साथ ही पता लगा कि बदमाशों ने एक दिन पहले रेकी भी की थी। पुलिस ने मदन के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल को बुलाकर सबूत भी एकत्रित कराए हैं।
विज्ञापन

--
शराब गोदाम के ठेकेदार ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीर सिंह, थाना प्रभारी,कुंडली।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed