फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जगमोहन मोटर्स व महगमा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ 90 हजार की धोखाधड़ी का मुकदमा

जगमोहन मोटर्स व महगमा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ 90 हजार की धोखाधड़ी का मुकदमा

Thu, 31 Jan 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
जगमोहन मोटर्स व महगमा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ 90 हजार की धोखाधड़ी का मुकदमा
जगमोहन मोटर्स और महगमा फाइनेंस कंपनी पर 90 हजार की धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पटेल नगर के रहने वाले युवक ने बहालगढ़ रोड स्थित जगमोहन मोटर्स व महगमा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कंपनी ने डीडी के 90 हजार रुपये लेकर उसे गाड़ी नहीं दी। वहीं, फाइनेंस कंपनी की तरफ से उसे किश्त भरने के नोटिस भेजे जा रहे हैं। युवक ने मामले की शिकायत डीसी को दी। डीसी के निर्देश पर थाना सदर पुलिस ने जगमोहन मोटर्स के मैनेजर व फाइनेंस कंपनी के एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पटेल नगर निवासी अमित ने उपायुक्त को शिकायत दी कि उसने 16 अक्तूबर 2017 को गाड़ी खरीदने के लिए बहालगढ़ रोड स्थित जगमोहन ऑटोमोटिव्स प्राइवेट लिमिटेड को 90 हजार रुपये का डीडी दिया था। जब वह एजेंसी पर गाड़ी लेने लगा तो उसे पसंद का गाड़ी रंग नहीं मिला। एजेंसी अधिकारी ने उसे कहा कि एक सप्ताह बाद गाड़ी ले जाना। उस वक्त एजेंसी मैनेजर व फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए और उसके अन्य दस्तावेज भी ले रख लिए। उसका कहना है कि जब वह एक सप्ताह के बाद दोबारा गाड़ी लेने के लिए एजेंसी पर गया तो एजेंसी मैनेजर व फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने कहा कि गाड़ी तो तुम पहले ही ले जा चुके हो। उसने मना किया तो उन्होंने कहा कि तुमने गाड़ी लेने किसी और को भेजा होगा। तुम्हारे नाम से गाड़ी जा चुकी है। जिससे महगमा कंपनी ने फाइनेंस किया है। इसके बाद उसने मोटर्स व फाइनेंस कंपनी के कई चक्कर काटे लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके पास फाइनेंस कंपनी के पास से भी नोटिस आ रहे हैं। वहीं, कंपनी एजेंट भी उसे किश्त भरने को लेकर धमकी दे रहा है। जिस पर उसने डीसी से गुहार लगाई। डीसी के निर्देश पर अब सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed