फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी व एक अन्य घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी व एक अन्य घायल

Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी व एक अन्य घायल
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी व एक अन्य घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। रोहतक हाईवे पर गांव भैंसवान के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई और उनकी पांच साल की बेटी व पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल पड़ोसी के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव मोई हुड्डा निवासी जोगेंद्र बुधवार को अपनी बाइक लेकर घर से गोहाना जाने के लिए निकला था। गांव के अड्डे के पास से उनके गांव के ही राजबीर (40) ने उससे गोहाना जाने के लिए लिफ्ट ले ली। बाइक पर राजबीर के साथ उसकी पत्नी राजवंती (35) व बेटी सिमरन (5) भी सवार हो गए। जोगेंद्र ने बताया कि जब वह भैंसवान चौक के समीप पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सभी बाइक सहित नीचे गिर गए। हादसे में चारों को चोट लगी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने चारों घायलों को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया। जहां उपचार के दौरान बुधवार रात को राजवंती व राजबीर ने दम तोड़ दिया। उनकी बेटी सिमरन व जोगेंद्र को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। मामले की सूचना के बाद पहुंची भैंसवान चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर वीरवार सुबह पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन बच्चों के ऊपर से उठा मा-बाप का साया
हादसे में दंपति की मौत की सूचना जब गांव मोई हुड्डा में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों का हादसे के बाद से रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे थे। दंपति अपने दो बड़े बेटों को घर छोड़कर बेटी के साथ गोहाना जाने के लिए निकला था। बेटी के अलावा परिवार में सात व 10 साल के बेटे रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गया था। उन्हें पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
चांद सिंह, प्रभारी, भैंसवान चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed