फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गबन का आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार

गबन का आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार

Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गबन का आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार
गबन का आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार, मिली जमानत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
फरमाणा चौकी पुलिस ने गबन के आरोपी ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर तत्कालीन सरपंच के साथ मिलकर 10 लाख का गबन करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जमानत मिल गई।

वर्ष 2017 में एसडीएम की जांच में सामने आया था कि गोरड़ गांव के पूर्व सरपंच अर्जुन सिंह ने ग्राम सचिव जगबीर के साथ मिलकर पैसों का गबन किया था। अर्जुन सिंह व पूर्व ग्राम सचिव जगबीर ने मिलकर ग्राम पंचायत के रिकार्ड को न केवल जला दिया था, बल्कि गलत तरीके से बैंक से करीब साढ़े दस लाख रुपये की राशि भी निकाल ली थी। जिसका कोई हिसाब नहीं दिया गया है। पूर्व सरपंच को जब उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद पंचायत का रिकार्ड बीडीपीओ कार्यालय में जमा करवाने को कहा गया था उनके द्वारा रिकार्ड जमा नहीं करवाया जा रहा था। ऐसे में एसडीएम की तरफ से सर्च वारंट जारी करवाया गया। इसके बाद भी रिकार्ड नहीं मिलने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कही गई थी, जिस पर 5 नवंबर 2015 को पूर्व सरपंच ने बताया था कि वह पंचायत रिकार्ड को बीडीपीओ कार्यालय में जमा करवाने के लिए आ रहा था। बाद में उसने बताया था कि उसकी कार में आग लग गई व उसमें रखा पंचायत का रिकार्ड भी जल गया। जिसके बाद एसडीएम ने मामला दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इस पर खरखौदा बीडीपीओ मनीष मलिक की शिकायत पर 26 अप्रैल, 2017 को खरखौदा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी अर्जुन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब चौकी प्रभारी रणबीर सिंह ने आरोपी ग्राम सचिव जगबीर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश, जहां उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन

---
तत्कालीन ग्राम सचिव को धोखाधड़ी व गबन के आरोप में गांव फरमाणा से काबू किया गया है। उस अदालत ने जमानत दे दी।
-रणबीर सिंह, प्रभारी, फरमाणा चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed