{"_id":"5c9684bebdec222ffc3596ba","slug":"201553368254-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से अपहरण कर सात साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा, बंधक बनाकर नग्न हालत में रखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से अपहरण कर सात साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा, बंधक बनाकर नग्न हालत में रखा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से अपहरण कर सात साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा, बंधक बनाकर नग्न हालत में रखा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। कुंडली स्थित कॉलोनी में रहने वाली एक सात वर्षीय बच्ची को उनके पड़ोस में रहने वाला युवक रात को उठाकर खेतों में ले गया। आरोपी ने बच्ची को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। बाद में उसे अपने कमरे पर ले आया और बंधक बनाकर नग्न कर कमरे में रखा। सुबह किसी तरह बच्ची उसके कमरे से निकलकर अपने परिजनों के पास आई और मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, छेडख़ानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी अपने दादा-दादी के पास कमरे में सो रही थी। शुक्रवार रात को गर्मी होने के चलते उन्होंने कमरे का दरवाजा खोल रखा था। देर रात करीब डेढ़ बजे उनके पड़ोस में रहने वाला केशव उनके कमरे में घुस गया। रात को उसकी बेटी की आंख खुलने के बाद वह उसका मुंह दबाकर उसे उठाकर खेतों की तरफ ले गया। आरोपी ने खेत में ले जाकर उसकी बेटी की बेरहती से पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट आई। बाद में वह उसे अपने कमरे में ले आया और नग्न कर कमरे में बंधक बनाकर रखा। सुबह उसकी बेटी किसी तरह कमरे से बाहर आई और घर आकर उन्हें मामले से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने अपनी बेटी को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी एमएलआर भी कटवाई गई। तब उसकी बेटी ने बताया कि उनके घर से कुछ दूर रहने वाला युवक उसे उठाकर ले गया था। उसकी बेटी की पहचान के बाद उन्होंने केशव के बारे में पता किया, लेकिन वह घर नहीं मिला। जिस पर उन्होंने शनिवार दोपहर को कुंडली थाना में जाकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी के खिलाफ अपहरण, मारपीट, छेडख़ानी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नहीं कोई दुश्मनी, पता नहीं क्यों की बेटी से बेरहमी
बच्ची के पिता ने रोते हुए बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आरोपी ने उनकी बेटी के साथ ऐसा किसलिए किया है। वह आरोपी केशव को पहचानते तक नहीं थे। बेटी के घर दिखाने के बाद ही उन्हें पता लगा। उनकी कभी केशव से कोई दुश्मनी नहीं रही। पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने घर से उसकी बेटी का अपहरण करने व बुरी तरह से पीटने और नग्न कर कमरे में बंधक बनाकर रखने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
-रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।