{"_id":"5c8e9f3abdec2213e929130a","slug":"201552850746-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को परीक्षा दिलाने गया परिवार, चोर घर से 1.75 लाख व आभूषण ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को परीक्षा दिलाने गया परिवार, चोर घर से 1.75 लाख व आभूषण ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 1.75 लाख रुपये और आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के बरोदा रोड स्थित एकता कालोनी में चोरों ने घर के ताले तोड़कर 1.75 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार बेटी की परीक्षा दिलाने के लिए सप्ताह भर पहले दिल्ली गया था। इसी दौरान चोरों ने सेंध लगा दी। वापस आने पर चोरी का पता लगा। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने एफएसएल व डॉग स्क्वायड को बुलाकर सबूत जुटाए हैं।
एकता कालोनी निवासी राजेश वर्मा ने बताया कि उसकी बेटी विशेष बच्चों की पढ़ाई का कोर्स कर रही है। जिसकी परीक्षा दिल्ली में थी। जिसके चलते वह अपनी पत्नी व बेटी को लेकर दिल्ली चला गया। छह दिन बाद शनिवार रात को जब वह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े मिले। अंदर जाकर देखने पर 1.75 लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी, एक चेन, सोने का पैंडल, एक जोड़ी झुमके, चांदी की सात जोड़ी पाजेब, चुटकी, अंगूठी, तागड़ी व गुच्छा गायब मिले। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड के साथ एफएसएल की टीम को भी बुलाया और सबूत जुटाए। राजेश ने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। 10 मार्च को किराया आने के बाद वह नकदी घर पर ही रख गया था। जिसे चोर ले गए।