फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, बालियां व सूट चोरी

महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, बालियां व सूट चोरी

Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, बालियां व सूट चोरी
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, बालियां और सूट चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बस स्टैंड के पास से एक महिला को रेवली गांव छोड़ने के नाम पर ऑटो में बैठाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी, बालियां व सूट चोरी करने का मामला सामने आया है। शुरुआत में महिला सिटी व सिविल लाइन थाना में मुकदमा दर्ज कराने को चक्कर काटती रही। बाद में सिटी थाना में चोरी व जहरखुरानी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गांव रेवली की रहने वाली गुणवती ने बताया कि वह सोमवार को कपड़े खरीदने के लिए गांव से सोनीपत आई थी। उसने कपड़ा मार्केट से छह सूट खरीदे थे। बाद में वह अपने गांव जाने के लिए देवीलाल चौक के पास स्थित ढाबा के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान एक ऑटो आकर उसके पास रुका। उसमें एक अन्य महिला सवार थी। ऑटो चालक ने गुणवती से पूछा कि कहां जाना है। जिस पर उसने रेवली जाने की बात कही। ऑटो में बैठी महिला ने भी कहा कि वह मुरथल जा रही थी। जिसके चलते गुणवती ऑटो में सवार हो गई। महिला का आरोप है कि बाद में ऑटो चालक गीता भवन चौक की तरफ जाने लगा। जिस पर उसने ऑटो चालक को उस रास्ते में जाने से रोका तो उसने कहा कि गीता भवन चौक पर दो सवारी मुरथल जाने के लिए पहले से खड़ी हैं। उन्हें लेकर आ रहा है। महिला का आरोप है कि जब वह गीता भवन चौक के पास पहुंची तो इसी दौरान ऑटो में बैठी महिला ने कोई नशीला पदार्थ उसे सुंघा दिया। जिससे वह बेसुध हो गई। गुणवती का आरोप है कि उसके बाद जब उसे होश आया तो वह रेलवे रोड पर पुराना सरकारी अस्पताल के पास थी। उसने देखा कि उसके छह सूट, कानो की बालियां और पर्स से छह हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसे समझते देर न लगी कि ऑटो चालक व उसमें सवार महिला ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी की है। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। महिला के बयान पर सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझाए रही पुलिस
महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर चोरी करने का मामला शुरुआत में सीमा विवाद में उलझ गया। महिला ने सिटी पुलिस को सूचना दी तो मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया गया। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला सिटी क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ लिया। बाद में महिला ने जब वारदात स्थल के बारे में पहुंचकर जानकारी दी तो सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed