फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सेवानिवृत कैप्टन के बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकले, बैंक मुख्य प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

सेवानिवृत कैप्टन के बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकले, बैंक मुख्य प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा

Sat, 15 Dec 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत कैप्टन के बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकले, बैंक मुख्य प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा
सेवानिवृत्त कैप्टन के खाते से 32 हजार निकले, एसबीआई मुख्य प्रबंधक समेत तीन पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। शहर की मलिक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन ने बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत कर खाते से 32 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मामले को लेकर कई बार बैंक अधिकारियों से बात की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर एसपी को मामले की शिकायत दी गई। एसपी के निर्देश पर अब सिटी थाना पुलिस ने एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मलिक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन साहब सिंह मलिक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनका एसबीआई की मुख्य शाखा में खाता है। उनके पास बैंक के टोल फ्री नंबर से फोन आया था। जिस पर उन्हें बताया था कि उन्हें क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए चुना गया है। जिस पर उससे उसके बैंक खाते की जानकारी ली गई। बाद में उसके खाते से 32 हजार 745 रुपये निकल गए। उसने इसे लेकर अप्रैल माह में बैंक अधिकारियों व पुलिस को अवगत कराया था। उस समय जांच का आश्वासन दिया गया था। उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एसबीआई की मुख्य प्रबंधक सरोजबाला से संपर्क किया था। उनको बताया कि बैंक कर्मी अनुपम व क्रेडिट कार्ड अधिकारी राजीव इस मामले में शामिल हैं। उन्होंने जांच का आश्वासन देकर बैंक के क्रेडिट कार्ड अधिकारी से बात कर राशि एडजस्ट कराने की बात कही थी। उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। उसने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने भी जांच की बात कही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। उसने बैंक मुख्य प्रबंधक से बातचीत की तो उन्होंने अनुपम का पक्ष किया। साथ ही बताया कि अनुपम को बैंक की तरफ से एसबीआई क्रेडिट कार्ड व एलआईसी का टारगेट पूरा करना पड़ता है। कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने फिर से संपर्क किया। तब उसे बताया गया कि अनुपम का तो तबादला हो गया है। उन्होंने बैंक की मुख्य प्रबंधक, अनुपम व राजीव के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी। जिस पर एसपी के निर्देश पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले को लेकर शिकायत आई थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ठोस कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed