{"_id":"5bca2a54bdec22699a738fd8","slug":"201539975764-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरखौदा के गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा संग तीन लड़कों ने किया था गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरखौदा के गांव में आठवीं कक्षा की छात्रा संग तीन लड़कों ने किया था गैंगरेप
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। आठवीं कक्षा की छात्रा को जबरन उठा ले जाकर उसके कपड़े फाड़कर अश्लील फोटो खींचने के साथ ही उससे गैंगरेप भी किया गया था। पुलिस ने कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने जब छात्रा के बयान दर्ज कराए तो उसने गैंगरेप किए जाने की भी बात कही। जिस पर पुलिस ने अब गैंगरेप की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस नाबालिग आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विदित रहे कि वीरवार को आठवीं कक्षा की छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बुधवार को स्कूल गई थी। दोपहर को लंच के समय घर खाना खाने के बाद जब वह वापस जाने लगी तो स्कूल के पास पहुंचने पर गांव के ही तीन लड़कों ने उसे रोक लिया था। वह उसे जबरन साथ लगते प्लॉट में ले गए थे। वहां पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे और एक लड़के ने अपने हाथ में लिए मोबाइल फोन से उसके फोटो खींच लिए थे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। तीनों आरोपी नाबालिग थे। पुलिस ने जब छात्रा के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए तो उसने तीनों लड़कों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी लगा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन--
मजिस्ट्रेट के समक्ष जब छात्रा के बयान दर्ज कराए तो उसने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है। जिस पर संबंधित धारा जोड़कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
-सुमेश कुमार, झरोठ चौकी प्रभारी।