{"_id":"5b37d5b44f1c1b214d8b960c","slug":"201530385844-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक गिरी, लोगों ने पकड़कर धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक गिरी, लोगों ने पकड़कर धुनाई के बाद किया पुलिस के हवाले
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के बाहर खड़े एक युवक से बाइक सवार चार युवकों ने मोबाइल फोन छीन लिया। युवक भागने लगने तो उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। जिस वह पैदल भागे तो तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उनके चौथे साथी को भी काबू कर लिया गया। सिटी थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने वारदात में चोरी की बाइक का प्रयोग किया था। आरोपियों ने एक अन्य मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की है।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर फिलहाल आर्य नगर निवासी संजय ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। शुक्रवार शाम वह फैक्ट्री के बाहर खड़ा होकर किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने उसके पास आकर उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। इसी दौरान असंतुलित होने से बाइक गिर गई। जिस पर एक युवक बाइक लेकर भाग गया। वहीं तीन अन्य पैदल भागने लगे। जिस पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में उनके चौथे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। युवकों ने अपनी पहचान रोहतक के गढ़ी सांपला निवासी अरुण, प्रवीन, सूरज व आकाश के रूप में दी है। आकाश मूलरूप से बिहार का रहने वाला है कई साल से गढ़ी सांपला में ही रह रहा था। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---
बहालगढ़ से चोरी की थी बाइक, एक मोबाइल चोरी भी स्वीकारी
जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि आरोपी अरुण, प्रवीन, सूरज व आकाश ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त की गई बाइक को उन्होंने बहालगढ़ से चोरी किया था। उन्होंने बताया कि वह रोहतक के गांव रोहद से एक मोबाइल फोन भी चोरी कर चुके हैं।