फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवती से हथियार के बल पर सोने की चेन लूटी

युवती से हथियार के बल पर सोने की चेन लूटी

Thu, 16 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
युवती से हथियार के बल पर सोने की चेन लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना।
गांव भैंसवान खुर्द के पास स्थित माहरा बाइपास पुल के निकट बाइक सवार दो बदमाश एक युवती के गले से सोने की चेन लूट ले गए। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
गांव भैंसवान खुर्द की रहने वाली वंदना ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार शाम को बस से उतरकर अपने घर की तरफ जा रही थी। उसके साथ उसकी बहन सोनम भी थी। वंदना ने बताया कि जब वह माहरा बाईपास पुल के पास पहुंचीं तो इस दौरान पल्सर बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए और हथियार दिखाकर उसकी सोने की चेन लूट ले गए। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चेेहरा ढके थे बदमाश, नहीं था बाइक पर नंबर
युवती ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। एक जहां अपने सिर पर हेलमेट लगाए था, वहीं दूसरे ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। जिसके चलते वह उन्हें नहीं देख सकी। इतना ही नहीं बदमाशों की बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने हथियार के बल पर सोने की चेन लूटने की शिकायत दी है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास रही है।
चांद सिंह, चौकी प्रभारी भैंसवान खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed