{"_id":"599f2f1d4f1c1bbb448b4995","slug":"201503604509-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, फंदे पर लटका मिला शव
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की शांति विहार कालोनी में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने नवविवाहिता के परिजनों के बयान पर पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से गांव मुंडलाना फिलहाल शहर की राजीव कालोनी की रहने वाली सोनिया की शादी एक मार्च को शांति विहार कालोनी निवासी सुमित के साथ हुई थी। वीरवार को सोनिया का शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने सोनिया की मौत पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप था कि सोनिया के पैर जमीन को छू रहे थे। ऐसे में उसने फंदा नहीं लगाया, उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने सोनिया के पिता जगदीश के बयान पर पति सुमित, सास अंग्रेजो, ससुर खुशीराम, जेठ व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार व नकदी की कर रहे थे डिमांड
जगदीश ने बताया कि उसकी बेटी सोनिया जब रक्षाबंधन पर्व पर घर आई तो उसने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उससे कार व नकदी की मांग कर रहे थे। उन्होंने उसे समझाकर भेज दिया था।
विज्ञापन
वर्जन
महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर मामला दर्ज कर लिया है।
अनिरूद्ध, थाना प्रभारी सिविल लाइन।