फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा की चोरी

नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा की चोरी

Mon, 12 Jun 2017 06:15 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा की चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर के सेक्टर-13 में चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंडयिन कॉलोनी की गली नंबर-3 निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसने बताया कि छह जून को वह बस अड्डा के पास खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक उसके पास आए और उसे सेक्टर-15 में चलने को कहा। वह उन्हें लेकर सेक्टर-15 की तरफ चल दिया। धर्मपाल ने बताया कि वह उसे सेक्टर-13 की तरफ ले गए। वहां पर ले जाने के बाद युवकों ने उसे कुछ सुंघा दिया, जिससे वह होश खोने लगा। उसने ई-रिक्शा को एक तरफ रोक दिया। बाद में जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था। उसे पता लगा कि वह सड़क पर बेसुध पड़ा मिला था। तब उसने पुलिस को उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी, जिस पर सेक्टर-15 चौकी पुलिस ने इस संबंध में तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
ई-रिक्शा चालक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी रिक्शा चोरी करने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-श्याम सुंदर, जांच अधिकारी, सेक्टर-15 चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed