{"_id":"5939514c4f1c1bb3068b4580","slug":"201496928588-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 08 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर की राजीव कॉलोनी में दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे फूल खर्ब के भाई नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
गांव बुटाना निवासी सचिन ने चार नवंबर, 2016 को शिकायत दी थी कि वह अपने भाई देवेंद्र व नरेंद्र तथा मौसेरे भाई झज्जर के गांव जहांगीर पुर निवासी सचिन और अनिल के साथ अपने बहनोई फूल खर्ब के राजीव कालोनी स्थित घर पर आए थे। वह प्रापर्टी के मामले को सुलझाने आए थे। इस दौरान हुए विवाद में भाजपा नेता रहे फूल खर्ब व उसके भाई नरेंद्र खर्ब, जयकंवार व अन्य ने राजबीर, देवेंद्र, नरेंद्र तथा सचिन को गोली मार दी थी, जिसमें देवेंद्र व राजबीर की मौत हो गई थी। सचिन के बयान पर फूल खर्ब, नरेंद्र, जयकंवार, बबीता, सुखविंद्र व तीन-चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में फूल खर्ब पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। अब नरेंद्र को काबू किया गया है।