फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नरेला से युवक का अपहरण कर हत्या के बाद केएमपी पर फेंका

नरेला से युवक का अपहरण कर हत्या के बाद केएमपी पर फेंका

Tue, 30 Apr 2019 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
नरेला से युवक का अपहरण कर हत्या के बाद केएमपी पर फेंका
राई (सोनीपत)। केएमपी के जीरो प्वाइंट पर गांव बढ़मलिक के पास हमलावरों ने एक युवक की सिर व चेहरे पर ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। उसके गले को भी कपड़े से दबाया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर शाम शव की पहचान दिल्ली के नरेला स्थित पाना उद्यान के रहने वाले अजय के रूप में हुई है। युवक के पिता ने रविवार को ही उसके अपहरण का मामला नरेला थाना में दर्ज करा रखा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद मंगलवार को मामले की जांच नरेला पुलिस को सौंप देगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह गांव बढ़मलिक के पास केएमपी के निकट एक युवक का शव पड़ा देखकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सरपंच को अवगत कराया। जिस पर सरपंच राकेश ने राई थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसआई रवींद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार युवक के चेहरे व सिर पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर सरपंच राकेश के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में सोमवार शाम को शव की पहचान नरेला निवासी अजय (25) के रूप में हुई। अजय के पिता कृष्ण ने इसे लेकर नरेला थाना में अपने बेटे के अपहरण का मामला दर्ज करा रखा है। जिस पर पुलिस अब मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। साथ ही मामले की जांच नरेला पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

चेहरे पर हमला कर पहचान छिपाने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार युवक के सिर व चेहरे पर हमला किया गया है। उसके चेहरे पर हमला कर उसकी पहचान छिपाने का प्रयास किया गया है। साथ ही युवक के गले में परना (कपड़ा) मिला है। जिससे उसके गले को भी दबाया गया है। उसके गले से पुलिस ने परना बरामद किया है। पुलिस ने शव के पास ही ईंट व पत्थर बरामद किए है। उन पर खून लगा हुआ है। पुलिस ने उन्हें भी कब्जे में ले लिया है। शव की शनाख्त के बाद अब पुलिस इस मामले की जांच नरेला पुलिस को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल की टीम को बुलाकर जुटाए सबूत
पुलिस टीम ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सबूत जुटाए हैं। एफएसएल की टीम ने खून लगे पत्थरों से भी सबूत जुटाए हैं। साथ ही परना व कपड़ों से भी सबूत जुटाए गए हैं।

केएमपी के पास युवक का शव मिला है। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। जिस पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। शाम को युवक की पहचान नरेला निवासी अजय के रूप में हुई। जिसे लेकर नरेला में अपहरण का मामला दर्ज है। अब मामले की जांच नरेला पुलिस को सौंपी जाएगी।
रवींद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed