फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ड्रेन के पास पेड़ पर लटका मिला शूज विक्रेता का शव

ड्रेन के पास पेड़ पर लटका मिला शूज विक्रेता का शव

Sat, 06 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन के पास पेड़ पर लटका मिला शूज विक्रेता का शव
ड्रेन के पास पेड़ पर लटका मिला शूज विक्रेता का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर में एक शूज विक्रेता ने अपनी पुत्रवधू से तंग आकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। शव महमूदपुर रोड स्थित ड्रेन के निकट पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर उसकी पत्नी व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बाजार निवासी नलिन के पुलिस ने को बताया कि उसके पिता कश्मीरी लाल शहर में चावला फुटवियर के नाम से दुकान चलाते थे। दुकान पर वह अपने पिता के साथ बैठता था। नलिन के अनुसार उसका पत्नी गीतांजलि के साथ विवाद चल रहा है। गीतांजलि झगड़ा करके करीब एक माह पहले अपने मायके रोहतक चली गई थी। नलिन का आरोप है कि करीब दो सप्ताह पहले उसकी पत्नी घर आई थी और उसके पिता से मारपीट करके गहने ले गई थी। गीतांजलि ने उनके परिवार को धमकी भी दी थी। इससे उसके पिता कश्मीरी लाल मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। वीरवार को कश्मीरी लाल घर से दुकान पर जाने के लिए निकले थे। वह दुकान पर नहीं पहुंचे। परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर शाम किसानों ने महमूदपुर रोड स्थित ड्रेन आठ के किनारे खेत में पेड़ पर रस्सी से लटका शव देखा। सूचना मिलने पर शहर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने रात को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पत्नी, सास और साली को ठहराया जिम्मेदार
पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी पुत्रवधु के साथ ही उसकी मां व बहन को भी परेशान करने का जिम्मेदार ठहराया था। जिसके आधार पर ही शूज विक्रेता के बेटे ने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मृतक के बेटे की शिकायत पर उसकी पत्नी गीतांजलि व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
राजेश कुमार, एएसआई, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed