फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मामा के घर गई थी किशोरी, मामा की मदद से दोस्त ने किया दुष्कर्म

मामा के घर गई थी किशोरी, मामा की मदद से दोस्त ने किया दुष्कर्म

Sun, 02 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मामा के घर गई थी किशोरी, मामा की मदद से दोस्त ने किया दुष्कर्म
मामा की मदद से दोस्त ने किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। थाना क्षेत्र के गांव में एक किशोरी के साथ मामा के दोस्त ने दुष्कर्म कर दिया। इसमें किशोरी के मामा ने भी आरोपी की मदद की। पुलिस ने इस संबंध में किशोरी की मां के बयान पर दुष्कर्म व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी से हुई 15 साल की बेटी उसके साथ रहती है। वह मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में रहती है। महिला ने बताया कि गांव में ही उसका ममेरा भाई सारूक भी रहता है। उसके घर उनका आना जाना है। महिला ने बताया कि 26 नवंबर को उसकी बेटी ममेरे भाई के घर गई थी। वहां पर उसके ममेरे भाई का दोस्त यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव नावला का रहने वाला इरशाद आया था। इरशाद ने उसके ममेरे भाई की शह पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दिन उसकी बेटी वापस आ गई थी, लेकिन उसने डर के चलते कुछ नहीं बताया। महिला ने बताया कि 29 नवंबर को उसके ममेरे भाई ने अपने दोस्त इरशाद को फिर से गांव में बुला लिया। उसकी बेटी ने आरोपी इरशाद को गांव में देखा तो वह घर आ गई और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद महिला के बयान पर आरोपी इरशाद व उसके ममेरे भाई सारूक के खिलाफ मामला केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके ममेरे भाई ने भी आरोपी का साथ दिया। जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई मंजू, जांच अधिकारी, थाना मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed