{"_id":"5bef1e5bbdec2269aa2a26a5","slug":"191542397531-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक की महिला से अधिवक्ता व साथी ने किया गैंगरेप, तीसरे साथी ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक की महिला से अधिवक्ता व साथी ने किया गैंगरेप, तीसरे साथी ने की छेड़छाड़
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक की महिला से अधिवक्ता व साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
राई। रोहतक की एक महिला से राई थाना क्षेत्र में खेत पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म और छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने एक अधिवक्ता व उसके दो साथियों पर केस दर्ज कराया है। महिला अपने बेटे के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर बातचीत करने अधिवक्ता के पास आई थी।
रोहतक की रहने वाली महिला ने राई थाना में शिकायत दी है कि उसके बेटे के खिलाफ सोनीपत न्यायालय में केस चल रहा है। जिसमें उसे अपने बेटे की जमानत करानी थी। जमानत के लिए उसने अधिवक्ता दिनेश से संपर्क किया था। उसने दिनेश को केस से जुड़े कागजात मुहैया कराए थे। उसके बेटे की जमानत नहीं हो सकी। जिसके चलते उसने दिनेश को अपने कागजात वापस देने को कहा था। इस पर दिनेश ने 9 नवंबर को उसे बहालगढ़ आने को कहा था। उसने बहालगढ़ आने के बाद दिनेश से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह अभी यमुना की तरफ खेतों में है। वह अपने साथी को बाइक लेकर भेज रहा है, उसके साथ बैठकर आ जाना। महिला ने बताया कि राहुल नाम का युवक बाइक लेकर बहालगढ़ आया था। वहां से वह उसे बाइक पर बैठाकर यमुना की तरफ ले गया। वहां खेत में बने कमरे में लेकर चला गया। वहां पर अधिवक्ता दिनेश व जयबीर नाम का युवक पहले से मौजूद था। खेत में दिनेश व राहुल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही जयबीर ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर रोहतक पहुंची। साथ ही परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों के साथ राई थाने पहुंची और शिकायत दी। राई थाना पुलिस ने जांच के बाद अब सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
महिला ने अधिवक्ता व उसके साथियों पर दुष्कर्म व छेड़खानी का आरोप लगाया है। जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, राई।