{"_id":"5bca2b59bdec2269a5528d3b","slug":"191539976025-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने युवक व बेटी पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने युवक व बेटी पर किया हमला
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक ने पत्नी के परिजनों के खिलाफ उन पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी है। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के मायका पक्ष से आए करीब 15-20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव दोदवा निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि उसने गांव की युवती चांदनी से कोर्ट मैरिज की है। जिसके चलते चांदी के परिवार के लोग उसे लगातार धमकी दे रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के परिजनों ने शादी से नाराज होकर उन दोनों पर हमला कर दिया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचे। अब पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी के निर्देश पर थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।