फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार

अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। एसपी सतेंद्र गुप्ता ने बताया कि अवैध हथियार धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। स्पेशल स्टाफ में नियुक्त एएसआई आजाद की टीम ने गढ़ी झिंझारा रोड पर एक युवक को काबू किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसके कब्जे से देशी पिस्तौल बरामद की गई। आरोपी ने अपनी पहचान पानीपत के गांव चुलकाना निवासी विशाल के रूप में दी। वहीं, स्पेशल स्टाफ में नियुक्त एएसआई गुलशन ने चुलकाना निवासी प्रवीन को गन्नौर के गांव रसुलपुर के पास अवैध देशी पिस्तौल सहित काबू किया है। तीसरे मामले में एसआईटी में नियुक्त एएसआई निरंजन की टीम ने लल्हेड़ी निवासी रजनीश को तमंचे सहित काबू किया है। चौथे मामले में एसआईटी ने मूलरूप से गांव लाठ फिलहाल चौपड़ा कालोनी गोहाना निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है। उसे गोहाना के सेक्टर-7 के पास से तमंचे सहित पकड़ा है। इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed