फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीएसपी समेत आठ टीम लगाएंगी हत्यारोपियों का सुराग

डीएसपी समेत आठ टीम लगाएंगी हत्यारोपियों का सुराग

Fri, 04 Aug 2017 12:58 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी समेत आठ टीम लगाएंगी हत्यारोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के दिल्ली रोड पर वर्धमान अस्पताल के पास किराए के कमरे में हुई युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। इसमें डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में विशेष टीम भी बनाई गई है। युवक की हत्या से पहले उसकी बहन की गैंगरेप के बाद रोहतक में निर्मम हत्या की जा चुकी है। यह मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था। अब युवती के भाई की हत्या ने परिवार को तोड़ कर रख दिया है। परिजनों ने मामले में युवक के तीन साथियों पर हत्या का शक जताया है। साथ ही युवक की बहन से दुष्कर्म और हत्या के मामले में नामजद रहे आरोपी की मां और परिवार के दो अन्य सदस्यों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला पर भी उसकी हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस संबंध में तीन मुख्य आरोपियों सहित करीब दस के खिलाफ हत्या और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
मूलरूप से कालूपुर क्षेत्र निवासी अमित का शव बुधवार को सिक्का कॉलोनी चौकी क्षेत्र में वर्धमान बैंक के पास कमरे में मिला था। युवक की तार से गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने युवक की मां के बयान पर कालूपुर निवासी कृष्ण, अनिल उर्फ लीलू और रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। युवक की मां ने अमित हत्याकांड में उसकी बहन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की मां और उसके परिवार के दो अन्य लोगों को षड्यंत्र में नामजद कराया है। साथ ही युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला के खिलाफ भी षड्यंत्र रचने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पर भी दर्ज कराया केस
अमित पर भी पिछले दिनों दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अमित पर उसकी मां की सहेली ने ही 30 जून को दुष्कर्म और लूटपाट का मामला दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर पुलिस ने अमित से 30 जुलाई को पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आठ टीम करेंगी जांच
मामले में जांच के लिए विशेष टीम डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में गठित की गई है। इसके अलावा सिविल लाइन थाना प्रभारी अनिरुद्ध के साथ ही थाने से ही तीन अन्य टीम बनाई हैं। सिक्का काूलोनी चौकी प्रभारी श्रीकृष्ण, एसआईटी और सीआईए की दो टीम बनाई गई हैं।

युवक की गला दबाकर हत्या के मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों ने तीन साथियों पर हत्या का केस दर्ज कराया था। साथ ही कुछ अन्य पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। पुलिस जल्द तीन मुख्य आरोपियों को काबू कर मामले से पर्दा उठा देगी।
अश्विन शेणवी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed