{"_id":"5c573899bdec223c5d7e2f47","slug":"181549219993-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के गांव ताजपुर का रहने वाला अमित व युवती का रिश्ते का भाई विजय है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। युवती का आरोप था कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर उनके घर आकर अमित ने कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेसुध कर दुष्कर्म दिया था।
विदित रहे कि 20 वर्षीय युवती ने 28 नवंबर, 2018 को पुलिस को बताया था कि कुछ माह पहले उसके रिश्ते में भाई विजय के साथ दिल्ली के गांव ताजपुर का रहने वाला अमित उनके घर आया था। उसने कहा था वह तांत्रिक क्रिया जानता है। उस समय उसे कहा गया कि उनके घर पर बुरा साया है। उन्होंने युवती पर उसके पिता की आत्मा का असर बताकर कुछ तंत्र क्रिया करने की बात कही थी। आरोपी ने कमरे में लेजाकर उसे कुछ पीने को दिया। बेसुध होने दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने फिर उसके घर आकर उसे कुछ पिलाने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया था। आरोपियों ने उसे धमकाया कि पहली बार घर आए तो उन्होंने उसके साथ गलत किया था और उसका अश्लील वीडियो उनके पास है। वह वायरल कर देंगे। बाद में उसे रास्ते से उठाकर दिल्ली ले जाकर आर्य समाज मंदिर में नशा देकर बेसुध कर उससे शादी कर ली थी। इसमें दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। वह चकमा देकर भाग आई थी। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी दर्शना ने अब मुख्य आरोपी अमित व उसके साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा।