फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार

Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में मुख्य आरोपी व उसका साथी गिरफ्तार
युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी साथी समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के गांव ताजपुर का रहने वाला अमित व युवती का रिश्ते का भाई विजय है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। युवती का आरोप था कि तांत्रिक क्रिया के नाम पर उनके घर आकर अमित ने कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेसुध कर दुष्कर्म दिया था।

विदित रहे कि 20 वर्षीय युवती ने 28 नवंबर, 2018 को पुलिस को बताया था कि कुछ माह पहले उसके रिश्ते में भाई विजय के साथ दिल्ली के गांव ताजपुर का रहने वाला अमित उनके घर आया था। उसने कहा था वह तांत्रिक क्रिया जानता है। उस समय उसे कहा गया कि उनके घर पर बुरा साया है। उन्होंने युवती पर उसके पिता की आत्मा का असर बताकर कुछ तंत्र क्रिया करने की बात कही थी। आरोपी ने कमरे में लेजाकर उसे कुछ पीने को दिया। बेसुध होने दुष्कर्म किया था। बाद में आरोपी ने फिर उसके घर आकर उसे कुछ पिलाने का प्रयास किया तो उसने मना कर दिया था। आरोपियों ने उसे धमकाया कि पहली बार घर आए तो उन्होंने उसके साथ गलत किया था और उसका अश्लील वीडियो उनके पास है। वह वायरल कर देंगे। बाद में उसे रास्ते से उठाकर दिल्ली ले जाकर आर्य समाज मंदिर में नशा देकर बेसुध कर उससे शादी कर ली थी। इसमें दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं। वह चकमा देकर भाग आई थी। बाद में पुलिस ने दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी दर्शना ने अब मुख्य आरोपी अमित व उसके साथी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed