फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दिनदहाड़े नागरिक अस्पताल के क्वार्टर में चोरी, आभूषण व नकदी उड़ाए

दिनदहाड़े नागरिक अस्पताल के क्वार्टर में चोरी, आभूषण व नकदी उड़ाए

Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े नागरिक अस्पताल के क्वार्टर में चोरी, आभूषण व नकदी उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में बने एक क्वार्टर में दिन-दहाड़े चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस समय की है जब क्वार्टर में सगी बहनें ड्यूटी पर गई थीं। वे स्टाफ नर्स हैं। जब वे ड्यूटी करके क्वार्टर लौटीं तो घटना का पता लगा। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नीलम देवी सामान्य अस्पताल और उसकी बहन सरिता देवी गांव बुटाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स हैं। दोनों सामान्य अस्पताल के परिसर में एक की क्वार्टर में रहती हैं। वीरवार को दोनों दिन के समय ड्यूटी पर चली गईं। वे शाम को लौटीं तो दरवाजे की कुंडी कटी मिली और अंदर सामान बिखरा हुआ था। दोनों बहनों ने बताया कि चोर लगभग 15 ताले के सोने के आभूषण और 85 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए। चोर चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed