फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   परिवार हत्या के मामले में जेल में बंद, घर में चोरी कर लगाई आग

परिवार हत्या के मामले में जेल में बंद, घर में चोरी कर लगाई आग

Fri, 09 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
परिवार हत्या के मामले में जेल में बंद, घर में चोरी कर लगाई आग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
गांव रिंढ़ाना में हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपियों के घर वीरवार रात चोरों ने सामान चोरी करने के बाद आग लगा दी। सूचना मिलने पर वहां पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव रिंढ़ाना में वीरवार रात चोरों ने बारूराम के घर को निशाना बनाया और वहां से कीमती सामान व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी करने के बाद मकान को आग के हवाले कर दिया। बारूराम के रिश्तेदारों ने दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी। दमकल विभाग ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन वहां काफी सामान जल गया। बरोदा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बारूराम व उसके परिवार के सदस्यों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोप है कि बारूराम के परिवार के लोगों ने 2 मई को गांव के ही जगबीर की बेरहमी से पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में बारूराम, उसका भाई छोटूराम व पत्नी निर्मला जेल में बंद हैं, जबकि बारूराम के दो बेटे कुलदीप व प्रदीप लापता हैं। चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed