फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बेखौफ झपटमार : बाइक सवार झपटमारों ने महिला से चेन झपटी

बेखौफ झपटमार : बाइक सवार झपटमारों ने महिला से चेन झपटी

Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
बेखौफ झपटमार : बाइक सवार झपटमारों ने महिला से चेन झपटी
बाइक सवार झपटमारों ने फिर लूटी महिला से चेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पॉश इलाकों में झपटमारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब झपटमारों ने सेक्टर-12 में महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना के समय महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो सप्ताह में झपटमारी की यह चौथी वारदात है। शहर में करोड़ों रुपये खर्च कर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उसके बावजूद पुलिस झपटमारों को गिरफ्तार करने में नाकाम है।
पॉश इलाके सेक्टर-12 की रहने वाली पुष्पा ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार देर शाम अपनी बेटी पूजा के साथ सड़क पर टहल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। एक युवक ने बाइक से उतरकर उसके पास आकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली। अचानक हुए घटनाक्रम से दोनों मां-बेटी घबरा गईं। झपटमार चेन लेकर मौके से फरार हो गए। महिला ने मामले की सूचना परिजनों को दी। जिस पर सेक्टर-15 चौकी में पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दो सप्ताह में तीन मामले का आ चुके सामने
शहर के झपटमारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। महज दो सप्ताह में चार मामले सामने आ चुके हैं। पुष्पा के साथ हुई वारदात से चार दिन पहले पहले मयूर विहार की गली नंबर-3 निवासी शैलेस से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन, कानों से सोने की बालियां व मोबाइल फोन झपट लिया था। करीब एक सप्ताह पहले ओल्ड डीसी रोड पर अक्षिता नाम की महिला से झपटमार पर्स छीन ले गए थे। 1 नवंबर को भी बाइक सवार झपटमारों ने सेक्टर-14 में दूध बूथ पर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपटमारों तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
पुलिस की टीम झपटमारों तक जल्द पहुंचने के दावे तो करती है, लेकिन उन तक पहुंच नहीं पा रही है। लचर सुरक्षा व्यवस्था का झपटमार पूरा फायदा उठा रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में लगाए गए सीसीटीवी भी बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस के लिए कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस इनमें से एक भी मामला नहीं सुलझा नहीं सकी है। झपटमार लगातार वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

वर्जन
झपटमारों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी की जांच की जा रह है। एक-दो जगह संदिग्ध कैमरों में दिख रहे हैं। उनका पता लगाया जा रहा है। जल्द झपटमारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed