फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गन्नौर की युवती से जबरन की कोर्ट मैरिज, दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

गन्नौर की युवती से जबरन की कोर्ट मैरिज, दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर की युवती से जबरन की कोर्ट मैरिज, दोस्तों से कराया सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने एक युवक पर उससे जबरन कोर्ट मैरिज करने व बाद में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक के सामने ही उसके तीन साथियों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। बाद में पति व सास ने उसे ही धमकी देकर चुप करा दिया। महिला के भाई के मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेजे जिससे परेशान होकर भाई ने आत्महत्या कर ली। अब महिला ने शिकायत डीजीपी से की, इसके बाद ही गन्नौर थाना में दहेज प्रताड़ना, सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह वर्ष 2016 में सोनीपत में पढ़ने के लिए आती थी। इसी दौरान अंकित नाम का युवक उसकी मौसेरे भाई के साथ उनके घर आने लगा। अंकित ने उसके मौसेरे भाई व मौसी को शादी कराने की बात कही थी। जिसका पता लगने पर उसके परिजनों ने मना कर दिया था। इसके बाद युवक अक्सर उसे तंग करने लगा था। वह उसके कॉलेज में अपने साथियों को लेकर पहुंच जाता था। उसका विरोध करने पर वह उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी देने लगा। सितंबर, 2016 को एक दिन आरोपी ने कॉलेज के पास से कार में उसका अपहरण कर लिया था। कार में अंकित के साथ उसके दोस्त व मां भी थी। अंकित की मां ने उसे कहा था कि वह उसके बेटे से शादी कर लें। नहीं तो वह उसे व उसके परिवार को मार देगा। बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए थे। 1 अक्तूबर, 2016 को पानीपत कोर्ट में मैरिज के कागजात तैयार किए गए। बाद में 3 अक्तूबर, 2016 को कॉलेज के रास्ते से उसे जबरन कार में बैठाया गया। उसे धमकी देकर पानीपत कोर्ट में अंकित ने कोर्ट मैरिज करा ली थी। वह उसे वहां से हरिद्वार ले गया था। बाद में उसे पानीपत के सेफ हॉउस में भी रखा गया। वह परिवार पर हमले के डर से प्रताड़ना सहन करती रही। बाद में आरोपी उसे समालखा ले आए। यहां एक क्वार्टर में बंधक बनाकर रखा गया। महिला ने बताया कि उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया जाने लगा। उसके पति ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। इसी बीच उसके भाई ने धमकी भरे मैसेज मिलने पर आत्महत्या तक कर ली थी। वह गर्भवती हुई तो उसकी भ्रूण लिंग जांच कराई गई। जिसमें उसकी सास को पता लग गया कि उसे लड़की होने वाली है। उसे बुरी तरह परेशान किया जाने लगा। उसे कुछ गलत दवाई भी दी गई। जिससे उसे प्री-मैच्योर बेटी हो गई। युवती ने आरोप लगाया कि बेटी के जन्म के करीब एक माह बाद ही अंकित अपने तीन साथियों के साथ कमरे पर आया था। उसकी सास बाहर गई थी। तब अंकित की सह पर उसके तीन साथियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर एक आरोपी ने गन प्वाइंट पर लेकर उसे व उसकी बेटी को मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसे बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने अपनी सास को अवगत कराया तो उसने भी उसे चुप रहने की धमकी दे डाली। एक दिन वह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने मायके गई। जहां उसकी मां ने उसे चुप रहने को कह दिया। उसके भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। युवती ने बताया कि आरोपी अब उसे फिर से धमकी दे रहे हैं। जिस पर उसने सितंबर में डीजीपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। डीजीपी के निर्देश पर गन्नौर थाना पुलिस ने पति, सास व तीन अन्य पर दहेज प्रताड़ना, सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देना, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

युवती का भाई कर चुका है आत्महत्या
महिला ने डीजीपी को भेजे पत्र में बताया कि कोर्ट में मैरिज करने के बाद उसके पति ने उसका मोबाइल लेकर उसके भाई के मैसेज कर दिया था। जिसमें लिखा था कि युवक व उसके परिजनों का कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जिसके बाद उसके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। वह उसके भाई की मौत के लिए भी ससुराल पक्ष को जिम्मेदार मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी थी। जिसकी जांच मिलने के बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई। साथ ही मामला समझौता कोर्ट में भेजा गया। वहां पर समझौता नहीं होने पर महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
एएसआई सतबीर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed