फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था मारपीट व धमकी देने का आरोपी, 14 साल बाद गिरफ्तार

मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था मारपीट व धमकी देने का आरोपी, 14 साल बाद गिरफ्तार

Sun, 28 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में बाबा बनकर रह रहा था मारपीट व धमकी देने का आरोपी, 14 साल बाद गिरफ्तार
-वर्ष 2000 में हुए झगड़े के आरोपी को वर्ष 2004 में घोषित किया था पीओ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। थाना सदर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के आरोपी को 14 साल बाद काबू किया है। आरोपी पहले गांव से चला गया था। बाद में वह गांव के ही मंदिर में आकर रहने लगा। जब इसका पता पुलिस को लगा तो उसे काबू कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गांव बली ब्राह्मणान निवासी रामेहर व अन्य के खिलाफ वर्ष 2000 में मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। मामला गांव के ही व्यक्ति ने दर्ज कराया था। जिसमें आरोपी रामेहर फरार हो गया था। बाद में अप्रैल, 2004 में उसे कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी (पीओ) घोषित कर दिया था। अब सदर थाना में नियुक्त एचसी संजीत की टीम को पता लगा कि रामेहर गांव के मंदिर में रह रहा था। उसे काबू कर लिया गया था। संजीत ने बताया कि रामेहर से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह पहले गांव से चला गया था। बाद में गांव के मंदिर में आकर रहने लगा। वह मंदिर में बाबा के भेष में रहता था। जिसके चलते उसे कोई पहचान नहीं सका। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed