फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जिला कारागार में बंदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

जिला कारागार में बंदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 04 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
जिला कारागार में बंदी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जिला कारागार में लूट व चोरी के पांच मामलों में आरोपी बंदी की हालत बिगड़ने के चलते उसे अस्पताल में लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कारागार प्रबंधन पर उसके उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मजिस्ट्रेट की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मूलरूप से गांव मुरथल फिलहाल आदर्श नगर सोनीपत निवासी सोनू को पुलिस ने 17 मार्च को गिरफ्तार किया था। उस पर चार चोरी व एक लूट का मामला दर्ज है। उसे स्पेशल स्टाफ पुलिस ने उसके साथी सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बताया गया कि चार दिन पहले सोनू की जेल में तबियत बिगड़ गई थी। उसे सामान्य अस्पताल में दवाई दिलाई गई थी। उसके बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते वीरवार को उसे अस्पताल में लाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं जब परिजनों का इसका पता लगा तो वह भी अस्पताल में पहुंच गए। सोनू की पत्नी नीतू व भाई दीपक ने आरोप लगाया कि उसके इलाज में कारागार प्रशासन ने लापरवाही बरती है। उनका कहना था कि चार दिन से सोनू की हालत बिगड़ी हुई थी। नीतू ने बताया कि वह बुधवार को भी जेल में अपने पति से मिलने गई थी। वहां भी उसके पति ने कहा था कि उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उसने अपने वकील को भी कहा था कि उपचार के लिए पत्र लिखकर न्यायालय से अनुमति ली जाए। अगर उसके पति को समय पर उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

---
कारागार में बंद बंदी की सामान्य अस्पताल में मौत हो गई है। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद मामले में कुछ कहा जा सकेगा।
राजपाल सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
---
बंदी के जेल में आने के बाद से ही उसकी तबियत अक्सर खराब रहती थी। उसका खानपुर मेडिकल कॉलेज से इलाज भी कराया जा रहा था। वीरवार को अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जेल की एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र, उप जेल अधीक्षक, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed