{"_id":"5a20670c4f1c1bee688beddf","slug":"171512072972-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी की गाड़ी का पीछा कर ओवरलोड वाहनों को दे रहे थे लोकेशन, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीसी की गाड़ी का पीछा कर ओवरलोड वाहनों को दे रहे थे लोकेशन, गिरफ्तार
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों की चैकिंग कर रही एडीसी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की सचिव की गाड़ी का पीछा कर ओवरलोड वाहनों को उनकी लोकेशन की जानकारी देने का मामला सामने आया है। उनकी लोकेशन के बारे में ओवरलोड वाहनों को पल-पल की जानकारी दे रहे दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया है। उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
एडीसी एवं प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की सचिव आमना तस्मीन ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की चैकिंग कर रही थी। जिससे उन पर नकेल कसी जा सके। इसी दौरान उन्हें शक हुआ कि कोई सेंट्रो कार सवार उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा है। जिस पर उन्होंने गाड़ी को पहले तेज गति में चलाने को कहा तो कार चालक भी तेज गति से चलने लगा। बाद में उन्होंने गाड़ी को एक तरफ रोक दिया। इस पर कार सवारों ने भी उनसे पीछे कार को रोक दिया।
इस पर शक पुख्ता होने पर प्राधिकरण के स्टाफ ने कार सवार युवकों को दबोच लिया। इस बीच एक युवक कार लेकर फरार हो गया। पकड़ में आए युवक ने अपनी पहचान दिपालपुर निवासी नरेश के रूप में दी। उसका मोबाइल जांच करने पर पता लगा कि वह ओवरलोड वाहनों को एडीसी की लोकेशन की जानकारी दे रहा था। जिससे ओवरलोड वाहन दूसरे मार्गों से निकल सके। जिस पर एडीसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद आरोपी नरेश व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी लिवासपुर निवासी कश्मीरी लाल को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के साथ ही सरकारी राजस्व का भी नुकसान कर रहे थे। इस तरह ओवरलोड वाहन चकमा देकर निकल जाते हैं और उनसे जुर्माना वसूल पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
राई थाना, एएसआई रोहताश ने कहा कि एडीसी कार्यालय से शिकायत मिली थी। जिस पर मामला दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।