{"_id":"5a0c9dbf4f1c1bc9678bbe7f","slug":"171510776255-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप डाक्टरों पर कसा गया शिकंजा, दो की डिग्री व कई की दवाईयां जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप डाक्टरों पर कसा गया शिकंजा, दो की डिग्री व कई की दवाईयां जब्त
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम की तरफ से सिसाना व गढ़ी सिसाना में दो डाक्टरों की डिग्री को कब्जे में लिया गया। वहीं मौके पर मिली दवाओं को भी टीम ने जब्त किया है।
बुधवार को एसएमओ डॉ.मीनाक्षी शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप डॉक्टरों पर शिकंजा कसा। इस दौरान टीम ने क्षेत्र के सिसाना व गढ़ी सिसाना गांव में खुली दुकानों पर जाकर जांच की। जिसमें दो दुकानों पर डॉक्टरों की डिग्री को जब्त कर उनसे मिली दवाओं को भी कब्जे मेंलिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई की सूचना पाकर आसपास के झोलाछाप अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए। टीम का कहना है कि झोलाछापों को लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. नितिन फलस्वाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
पिछले दिनों सीएम फ्लाइंग ने की थी कार्रवाई
पिछले दिनों की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सीएम फ्लाइंग ने भी छापामार कार्रवाई की थी। राई क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान आठ झोलाछाप डॉक्टरों को बगैर डिग्री व कागजात के पकड़ा गया था। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था। एसएमओ ने कहा कि दो डाक्टरों की डिग्री को कब्जे में लिया गया है। वहीं अन्य दुकानों से दवाओं को भी जब्त किया है, कई झोलाछाप फरार हो गए। झोलछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डा.मीनाक्षी शर्मा, एसएमओ खरखौदा।