फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   छेड़छाड़ के केस से निकलवाने के नाम पर वकील ने मांगे पैसे

छेड़छाड़ के केस से निकलवाने के नाम पर वकील ने मांगे पैसे

Fri, 23 Jun 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के केस से निकलवाने के नाम पर वकील ने मांगे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर की रहने वाली एक महिला ने वकील पर एसपी के नाम पर 40 हजार लेेने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वकील ने एसपी को 30 हजार रुपये देने की बात कही, जिससे वह छेड़छाड़ के आरोपी को मामले से बाहर निकलवा सके। महिला का कहना है कि न तो उसे पैसे वापस मिले और न ही उनका जानकार मुकदमे से बाहर निकल सका।

न्यू तारा नगर की निर्मला ने बताया कि वे नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं। उनके नशा मुक्ति केंद्र में आए पौली गांव के नसीम पर कुछ माह पहले छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। वह नसीम के मामले की पैरवी के लिए एक अधिवक्ता के पास गई थी। अधिवक्ता ने उसे कहा था कि वह एसपी को जानता है और नसीम को मामले से निकलवा देगा। इसके एवज में उसने एसपी को देने के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांग के साथ खुद के लिए 10 हजार रुपये मांगे थे। उसने दो लोगों के सामने अधिवक्ता को नकदी दी थी। महिला का आरोप है कि न तो नसीम केस से बाहर निकल सका और न ही राशि उसे वापस मिली। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन


छेड़छाड़ के केस से निकलवाने के नाम पर वकील ने मांगे पैसे
महिला का आरोप, वकील ने एसपी को देने की बात कह मांगे 40 हजार
मामला दर्ज, डीएसपी बोले- जांच के बाद हो सकेगा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed