फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टैंपो चालक की हत्या, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

टैंपो चालक की हत्या, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त

Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
टैंपो चालक की हत्या, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर (सोनीपत)।
नेशनल हाईवे पर बड़ी गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसके चेहरे और सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। उसकी पहचान पानीपत की विष्णु कालोनी निवासी हिनेश उर्फ हन्नी के रूप में हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और वहां छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया।
जीटी रोड पर बड़ी गांव के खेत में वीरवार को किसानों को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। उन्होंने मामले की सूचना गन्नौर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी आर्यन चौधरी व थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। व्यक्ति के सिर व मुंह पर चोट के निशान मिले हैं और पुलिस ने मौके से एक पत्थर भी बरामद किया है, जिस पर खून लगा है। अंदेशा है कि इसी पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। घटनास्थल से किसी तरह का दस्तावेज नहीं मिलने की वजह से पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही थी। पुलिस ने मृतक की तस्वीरों को व्हाट्सएप ग्रुपों पर भेजना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही वह तस्वीर मृतक के परिजनों तक पहुंच गई। परिजनों ने तुरंत गन्नौर पुलिस से संपर्क किया, तब जाकर शव की शिनाख्त हो पाई। मृतक की पहचान पानीपत की विष्णु कालोनी निवासी हिनेश उर्फ हन्नी के रूप में हुई। हिनेश पानीपत में ऑटो चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। फिलहाल हिनेश के ऑटो का कहीं कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का ममला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान हैं। उसके पास एक पत्थर भी पड़ा मिला है। आशंका है कि उस पत्थर से व्यक्ति पर हमला किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी गन्नौर

पानीपत के टैंपो चालक की हत्या, सोशल मीडिया से हुई शिनाख्त
बड़ी गांव के पास हाईवे से महज 50 मीटर की दूरी पर मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed