फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   लॉरेंस गैंग से जुड़ा कुख्यात संपत नेहरा का साथी अक्षय पलड़ा हुआ एक लाख का इनामी

लॉरेंस गैंग से जुड़ा कुख्यात संपत नेहरा का साथी अक्षय पलड़ा हुआ एक लाख का इनामी

Tue, 27 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
लॉरेंस गैंग से जुड़ा कुख्यात संपत नेहरा का साथी अक्षय पलड़ा हुआ एक लाख का इनामी
लॉरेंस गैंग से जुड़ा कुख्यात संपत नेहरा का साथी अक्षय पलड़ा हुआ एक लाख का इनामी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। लॉरेंस गैंग से जुड़े व कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा के साथी अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनामी राशि को एक लाख रुपये कर दिया है। सोनीपत व रोहतक सहित आसपास के क्षेत्र में करीब एक दर्जन वारदातों में आरोपी अक्षय की पुलिस को लंबे समय से तलाश है। इससे पहले अक्षय की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। अब इसे बढ़ा कर एक लाख का इनाम रखा है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अक्षय, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। एसआईटी के हत्थे चढ़े कुख्यात संपत नेहरा ने पुलिस को बताया था कि अक्षय पलड़ा व राजू बसौदी को गैंग ने दिल्ली एनसीआर में दबदबा बनाने का काम सौंपा था। इसी के तहत अक्षय धमकी देकर रंगदारी की मांग कर रहा था। मार्च में अक्षय ने अपने ही गांव के एक किसान से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं मांगने पर परिवार समेत मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने अक्षय की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। अक्षय पर गांव गढ़मिरकपुर के खेतों में 12 अप्रैल को यमुना से पशु पार कराने का ठेका लेने वाले रामकंवार की गोली मारकर हत्या करने में संलिप्त होने का आरोप है। राई व खरखौदा थाना क्षेत्र में हत्या, हत्या प्रयास व रंगदारी के लिए धमकी देने के भी आरोप हैं।
विज्ञापन

सोनीपत में इन मामलों में नामजद है अक्षय
-खरखौदा थाना में नवंबर, 2017 में हत्या प्रयास का मुकदमा।
-नवंबर 2017 में ही हत्या व अवैध हथियार का मुकदमा।
-दिसंबर, 2017 में राई थाने में हत्या प्रयास व अवैध हथियार का मुकदमा
-फरवरी में राई थाना में रंगदारी मांगने का मुकदमा।
-मार्च में अपने ही गांव के किसान से रंगदारी मांगने का मामला।
-अप्रैल में हत्या व हत्या के षड्यंत्र का मामला।
-मई में खरखौदा थाने में रंगदारी मांगने व धमकी देने का मुकदमा।
वर्जन
फरार अपराधियों पर नकेल के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। अक्षय पलड़ा की गिरफ्तारी पर इनाम बढ़ाया गया है। पहले उस पर 25 हजार रुपये इनाम था। उस पर इनाम बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया था। जहां से संस्तुति मिल गई है। उसे गिरफ्तार करने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय धनखड़, प्रभारी, सीआईए-2 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed