{"_id":"5ab408db4f1c1bbc758b704b","slug":"161521748187-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब तक व्यापार बता आढ़ती को झांसे में लिया, 6 करोड़ से अधिक की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब तक व्यापार बता आढ़ती को झांसे में लिया, 6 करोड़ से अधिक की ठगी
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। नई अनाज मंडी गोहाना के आढ़ती ने कई सेलर मालिकों पर उसे झांसे में लेकर छह करोड़ से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। आढ़ती का आरोप है कि उसे मोटे मुनाफे के चक्कर में फंसाकर उससे धान लिया गया और बाद में आरोपियों ने उसके पैसे देने के बजाय उसे धमकी दे डाली। आढ़ती ने बताया कि आरोपियों ने सऊदी अरब तक उनका व्यापार होने का झांसा देकर उसे ठगी का शिकार बनाया। पुलिस ने आढ़ती के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नई अनाज मंडी गोहाना के आढ़ती शशि कुमार उर्फ मेहता ने बताया कि वह गोहाना में आढ़ती का काम करता है। उसने बताया कि वर्ष 2015 में जींद के गांधी नगर का रहने वाला विजय आया था। विजय को वह पहले से जानता था। विजय ने उसे कहा था कि उसकी बुआ के लड़के राजेश की पेहवा अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है। राजेश ने उसे कहा था कि उसके बहनोई सेलर चलाते हैं। जिसमें हनुमान फूड के नाम से तरावड़ी में सुरेंद्र गर्ग व संजीव गर्ग, तिरुपति बासमती राइस एक्सपोर्ट लिमिटेड के नाथीराम और उनके बेटे रविंद्र, ललित, तेजेंद्र शामिल है। वह सऊदी अरब में व्यापार करते हैं। वह प्रत्येक वर्ष अरबों का सामान खरीदते हैं। उसने उनके साथ मिलकर काम करने को कहा, जिसके बाद वह वापस आ गया था। उसके बाद राजेश ने उससे कई बार संपर्क किया। बाद में नाथीराम व राजेश के बहनोई उसकी दुकान पर आए थे। उस समय राजेश का ममेरा भाई संजीव भी मौजूद था। उन्होंने उससे कहा था कि उनके पास सऊदी अरब में धान के एक्सपोर्ट का लाइसेंस है। वह उनके साथ व्यापार कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है। जिस पर वह उनकी बातों में आ गया। उसने नवंबर 2015 को आरोपियों नाथीराम, बिजेंद्र, रविंद्र, तेजेंद्र व ललित को 64 लाख का माल दिया था। उसने दूसरी दुकानों से उठाकर भी माल दिया। जिस पर आरोपियों ने उसे 61 लाख 40 हजार का चेक दे दिया। साथ ही 40 लाख का माल लिया गया। यह राशि उसे दे दी गई। बाद में उसका भरोसा जीतकर तिरुपति राइस मिल के मालिकों ने 8 करोड़, 62 लाख से अधिक की और हनुमान फूड के मालिकों ने 8 करोड़, 43 लाख से अधिक का माल उससे खरीद लिए। बाद में उसकी पेमेंट नहीं दी गई। बार-बार चक्कर लगाने व पंचायत करने पर उनकी कुछ पेमेंट दी गई। अब भी राजेश की तरफ से 5 करोड़ 36 लाख से अधिक व हनुमान फूड की तरफ से उन्हें 66 लाख रुपये से अधिक देने हैं। बार-बार कहने पर अब उन्हें धमकी मिलने लगी है। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने मामले की शिकायत सिटी थाना में दी। पुलिस ने मामले में शशि कुमार के बयान पर नाथीराम, रविंद्र, बिजेंद्र, ललित, तेजेंद्र, सुरेंद्र, संजीव व राजेश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वर्जन
आढ़ती ने धान की खरीद में धोखाधड़ी कर उसकी छह करोड़ से अधिक की राशि ठगने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुलदीप सिंह देशवाल, थाना प्रभारी सिटी गोहाना।